Begin typing your search above and press return to search.

2025 Harley-Davidson Street Bob: 91 हॉर्सपावर और नए फीचर्स के साथ भारत में की एंट्री, जानें इसकी कीमत

2025 Harley-Davidson Street Bob Launched in India News Hindi: Harley-Davidson ने भारत में अपनी नई Street Bob 2025 लॉन्च की है। इसकी कीमत ₹18.77 लाख रखी गई है। बाइक में 1,923cc V-Twin इंजन, तीन राइड मोड, नए क्रोम एग्जॉस्ट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो इसे दमदार और स्टाइलिश विकल्प बनाते हैं।

2025 Harley-Davidson Street Bob Launched in India News Hindi
X
By swapnilkavinkar

2025 Harley-Davidson Street Bob Launched in India News Hindi: Harley-Davidson ने अपनी Street Bob को भारत में फिर से लॉन्च कर दिया है। ये मॉडल 2022 तक ही अवेलेबल था, उसके बाद कंपनी ने इसे बाजार से हटा दिया था। अब 2025 वर्ज़न में कुछ नए फीचर्स और अपडेट्स के साथ वापसी हुई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹18.77 लाख रखी गई है। दिलचस्प बात ये भी है कि Street Bob के री-एंट्री करते ही Fat Bob को कंपनी ने अपने लाइन-अप से बाहर कर दिया है।

दमदार इंजन और पावरफुल परफॉर्मेंस

2025 Harley-Davidson Street Bob में 1,923cc का V-Twin इंजन दिया गया है, जो एयर और लिक्विड कूल्ड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन 91 हॉर्सपावर की ताकत और 156Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

डिजाइन में क्या है नया?

इस बार कंपनी ने डिजाइन में कुछ अहम बदलाव किए हैं। पहले वाले ब्लैक्ड-आउट एग्ज़ॉस्ट की जगह अब नया शाइनी क्रोम टू-इन-वन लॉन्गटेल एग्ज़ॉस्ट दिया गया है, जो बाइक को प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा, पांच नए पेंट ऑप्शन्स पेश किए गए हैं — बिलियर्ड ग्रे, विविड ब्लैक, सेंटरलाइन, आयरन हॉर्स मेटैलिक और पर्पल एबिस डेनिम। बाइक में आपे-हैंगर हैंडलबार, बॉब्ड स्टाइल रियर फेंडर्स और ब्लैक-क्रोम मिडल में बना "स्टे्रच्ड-डायमंड" मेडेलियन भी दिया गया है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Street Bob 2025 में कई मॉडर्न फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें फ्रंट पर टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे राइड क्वालिटी बेहतर रहती है। बाइक में 4-इंच का डिजिटल-एनालॉग डिस्प्ले है, जो काफी स्टाइलिश लगता है। इसके अलावा इसमें तीन राइड मोड्स (Rain, Road और Sport) दिए गए हैं। फोन चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट भी मौजूद है।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के मामले में भी कंपनी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। इसमें कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्रैग-टॉर्क स्लिप कंट्रोल सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स की मदद से यह बाइक लंबे सफर और हाईवे राइडिंग के लिए सुरक्षित विकल्प बन जाती है।


Next Story