Begin typing your search above and press return to search.

2024 BMW S 1000 XR भारत में हुई लॉन्च: दमदार इंजन और ज्यादा आरामदायक सीट के साथ, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

BMW S 1000 XR: लोकप्रिय स्पोर्ट टूरर मोटरसाइकिल BMW S 1000 XR का 2024 मॉडल 22.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें दमदार इंजन, बेहतर आराम के लिए नई सीट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। लंबाई कम वाले लोगों के लिए कंपनी कम सीट का ऑप्शन भी दे रही है। ग्राहक अपनी पसंद का स्पेशल लुक देने के लिए M पैकेज चुन सकते हैं।

BMW S 1000 XR
X

BMW S 1000 XR

By Kapil markam

2024 BMW S 1000 XR: अगर आप स्पोर्टी लुक वाली दमदार बाइक के दीवाने हैं और साथ ही लंबे सफर पर जाना पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जर्मनी की लग्जरी गाड़ी बनाने वाली कंपनी BMW ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट टूरर मोटरसाइकिल S 1000 XR का 2024 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती दिल्ली (एक्स-शोरूम) कीमत 22.5 लाख रुपये है।

इस धांसू बाइक का मुकाबला इटली की मशहूर डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 से होगा। आइए जानते है इस लॉन्च हुई 2024 BMW S 1000 XR दमदार बाइक के खासियते बारे में विस्तार से।

2024 BMW S 1000 XR का स्टाइलिश डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो नई S 1000 XR में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। इसमें पहले से ज्यादा आकर्षक साइड पैनल और बाइक के रंग जैसा ही फ्रंट फेंडर दिया गया है। नई सीट के साथ अब ये बाइक 10 मिलीमीटर ऊंची हो गई है, जो लंबी यात्राओं में ज्यादा आरामदायक सफर का मजा देगी। इसके अलावा कंपनी ने नए रंग विकल्प और अपडेटेड ग्राफिक्स भी शामिल किए हैं।

2024 BMW S 1000 XR का दमदार परफॉर्मेंस

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली इस बाइक में पहले से ज्यादा बेहतर 999 सीसी का इन-लाइन फोर सिलेंडर इंजन लगा है। ये इंजन 11,000 rpm पर 168 bhp की पावर और 9,250 rpm पर 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। तेज रफ्तार के शौकीनों के लिए इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ-साथ दोनों तरफ काम करने वाला क्विकशिफ्टर भी दिया गया है।

राइडिंग के मजे को दोगुना करने के लिए S 1000 XR में चार राइडिंग मोड्स यानी रेन, रोड, डायनामिक और डायनामिक प्रो मिलते हैं। ये बाइक मात्र 3.25 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 253 किमी प्रति घंटा है।

2024 BMW S 1000 XR के एडवांस सेफ्टी फीचर्स

ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो नई S 1000 XR में आगे की तरफ 320 mm का ट्विन डिस्क ब्रेक सेटअप और पीछे की तरफ 220 mm का सिंगल डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इस बाइक में लेन-सेंसिटिव ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।

2024 BMW S 1000 XR लंबे सफर के लिए बेहतर

अगर आपकी लंबाई कम है और आपको ऊंची सीट पर बैठने में परेशानी होती है, तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनी कम सीट और लो सस्पेंशन का ऑप्शन भी दे रही है, जिससे आप आसानी से बाइक को संभाल सकेंगे। साथ ही नई सीट पहले से ज्यादा चौड़ी और लंबी है, जो लंबे सफर पर आराम का ख्याल रखेगी।

2024 BMW S 1000 XR को दें आपकी पसंद का स्पेशल लुक

ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक बाइक को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं। कंपनी M पैकेज का ऑप्शन दे रही है, जिसमें खास Light व्हाइट/M मोटरस्पोर्ट पेंटवर्क के साथ M स्पोर्ट सीट, M लाइटवेट बैटरी, M फोर्ज्ड व्हील्स, M एंड्यूरेंस चेन, M GPS-लैपट्रिगर, स्पोर्ट्स साइलेन्सर, टिंटेड स्पोर्ट विंडस्क्रीन और ब्लैक फ्यूल फिलर कैप शामिल हैं।

Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story