Begin typing your search above and press return to search.

₹1.67 लाख में लॉन्च हुआ Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 169 किलोमीटर रेंज का दावा

Yamaha EC-06 Electric Scooter Launched in India News: Yamaha ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.67 लाख रखी गई है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 169 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें 4kWh बैटरी, LCD डिस्प्ले और तीन राइडिंग मोड मिलते हैं।

Yamaha EC-06 Electric Scooter Launched in India News
X

Image Source: yamaha-motor-india.com | Edited By: NPG News

By swapnilkavinkar

Yamaha EC-06 Electric Scooter: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में Yamaha ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 पेश कर दिया है। लंबे समय से इस स्कूटर को लेकर चर्चा चल रही थी और अब कंपनी ने इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। Yamaha ने इस स्कूटर को प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.67 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी का फोकस उन ग्राहकों पर है जो रोज के काम आने वाला भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं और ब्रांड वैल्यू को भी इम्पोर्टेन्ट मानते हैं।

परफॉर्मेंस और रेंज पर फोकस

Yamaha EC-06 को शहर के ट्रैफिक और हर दिन आने-जाने की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 4kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 169 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 79kmph है, जो शहर में चलाने के लिहाज से पर्याप्त मानी जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में IPMSM मोटर दी गई है, जो 6.7kW की पीक पावर जेनरेट करती है। साथ ही इसमें 26Nm का टॉर्क मिलता है, जिससे ट्रैफिक में चलाना और हल्की चढ़ाई पर स्कूटर को संभालना आसान रहता है।

फीचर्स और राइडिंग मोड्स

Yamaha EC-06 में एक LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्पीड, बैटरी लेवल और राइडिंग मोड से जुड़ी जानकारी मिलती है। इसमें तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं — Eco, Standard और Power। पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें रिवर्स मोड भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर को Yamaha Motor Connect R ऐप से जोड़ा जा सकता है। इस ऐप के जरिए यूजर मोबाइल फोन पर स्कूटर से जुड़ी जरूरी जानकारी देख सकता है।

डिजाइन, कंफर्ट और सेफ्टी

डिजाइन के मामले में EC-06 का लुक सिंपल और सीधा रखा गया है। इसका अपराइट स्टांस और बैलेंस्ड बॉडी शहर की भीड़ में राइड को आसान बनाती है। इसमें LED हेडलैंप और टेललैंप दिए गए हैं। इस स्कूटर के सीट के नीचे 24.5 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें हेलमेट या काम की चीजें रखी जा सकती हैं। सेफ्टी के लिए आगे और पीछे 200mm के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो CBS सिस्टम के साथ काम करते हैं।

चार्जिंग टाइम, उपलब्धता और मुकाबला

Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर को नॉर्मल होम चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर 0 से 80 प्रतिशत तक करीब 8 घंटे में चार्ज हो जाता है, जबकि 0 से 100 प्रतिशत फुल चार्ज होने में लगभग 10 घंटे का समय लगता है। कंपनी इस स्कूटर पर 3 साल या 30,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। शुरुआत में यह स्कूटर चुनिंदा शहरों के Yamaha Blue Square शोरूम पर उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Ola S1 Pro, Ather 450X और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से रहेगा।

Next Story