Begin typing your search above and press return to search.

₹1.34 लाख में आया Vespa Officina 8 स्कूटर, हेरिटेज डिजाइन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Vespa Officina 8 Launched in India News: Vespa ने भारत में अपना खास Officina 8 स्पेशल एडिशन स्कूटर लॉन्च किया है। ₹1.34 लाख की शुरुआती कीमत वाला यह मॉडल हेरिटेज इंस्पायर्ड डिजाइन, यूनिक मैट ब्लू कलर और एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज के साथ आता है। यह 125cc और 150cc इंजन ऑप्शन में उपलब्ध प्रीमियम लाइफस्टाइल स्कूटर है।

Vespa Officina 8 Launched in India News
X

Image Source: vespaindia.com

By swapnilkavinkar

Vespa Officina 8 Special Edition: Vespa ने भारत में अपना लेटेस्ट स्पेशल एडिशन Vespa Officina 8 (वेस्पा ऑफिसिना 8) स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह सिर्फ एक नया कलर वेरिएंट नहीं है, बल्कि Vespa की हिस्ट्री से जुड़ा खास एडिशन है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.34 लाख से शुरू होती है। यह 125cc और 150cc दोनों वर्जन में अवेलेबल है। Officina 8 उन बायर्स के लिए है जो स्कूटर को सिर्फ सवारी नहीं, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा मानते हैं।

क्या है Officina 8 का मतलब

Officina 8 का नाम सुनकर कई लोग कंफ्यूज होंगे। असल में यह नाम इटली के पोंटेडेरा (Pontedera) शहर में पियाजियो (Piaggio) फैक्ट्री के एक स्पेशल वर्कशॉप से आया है। साल 1944 में इसी वर्कशॉप में इंजीनियर्स ने पहली Vespa के प्रोटोटाइप तैयार किए थे। यहीं से 1946 में दुनिया की पहली Vespa निकली थी। इसलिए यह नाम Vespa की असली शुरुआत से जुड़ा है।

डिजाइन में क्या है खास

Officina 8 का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका मैट मेटैलिक Blue Officina 8 कलर है। यह Vespa के ट्रेडिशनल ब्राइट शेड्स से बिल्कुल अलग है। इस कलर की इंस्पिरेशन ओरिजिनल वर्कशॉप के इंडस्ट्रियल टूल्स और वर्कवियर से ली गई है। स्कूटर पर मेटैलिक रिवेट्स, ब्रास एक्सेंट्स और एल्युमिनियम फिनिश डिटेल्स दी गई हैं। यह सब मिलकर इसे विंटेज इंडस्ट्रियल लुक देते हैं जबकि क्लासिक स्टील बॉडी वैसी ही है।

एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज और मर्चेंडाइज

Vespa ने इस स्कूटर के साथ पूरा एक्सपीरियंस पैकेज दिया है। हर बायर को सेम Blue Officina 8 कलर का हेलमेट मिलेगा। साथ में एक एक्सक्लूसिव मेटल प्रेजेंटेशन बॉक्स और ओरिजिनल वर्कशॉप की हिस्टोरिकल मटेरियल भी दी जाएगी। इसके अलावा थीम्ड मर्चेंडाइज की पूरी रेंज अवेलेबल है जिसमें हुडीज, विंडब्रेकर्स, टी-शर्ट्स, बैकपैक्स और कलर मैचिंग टॉप बॉक्स शामिल हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

मैकेनिकली Officina 8 में कोई बदलाव नहीं है। बायर्स 125cc या 150cc पेट्रोल इंजन में से चूज कर सकते हैं। दोनों इंजन स्मूथ परफॉर्मेंस और सिटी राइडिंग के लिए जाने जाते हैं। यह पावरफुल स्पोर्ट्स स्कूटर नहीं है, लेकिन रिफाइंड अर्बन कम्यूटर के तौर पर परफेक्ट है।

भारतीय मार्केट में पोजिशनिंग

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में ज्यादातर स्कूटर्स अफोर्डेबिलिटी और माइलेज पर फोकस करते हैं। Vespa Officina 8 इसके उलट चलती है। यह खास डिजाइन और अलग लुक पर फोकस करती है। ₹1.34 लाख की कीमत पर यह प्रीमियम बायर्स के लिए है जो अपनी राइड में यूनिकनेस चाहते हैं।

Next Story