Begin typing your search above and press return to search.

गोबर पर वार-पलटवारः गोबर को चारा घोटाला से जोड़ा भाजपा महामंत्री सीटी रवि ने तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए बिजली के झटका वाला दिया जवाब

गोबर पर वार-पलटवारः गोबर को चारा घोटाला से जोड़ा भाजपा महामंत्री सीटी रवि ने तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए बिजली के झटका वाला दिया जवाब
X
By NPG News

रायपुर, 30 सितंबर 2021। घोटालों को लेकर एक बार फिर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भाजपा के बीच तनातनी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि आज भिलाई में भाजपा के सेवा एवं समर्पण अभियान के संगोष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे।
उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई निशाने साधे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे लालू जी के रिकॉर्ड तोड़ने का काम कर रहे हैं। बिहार में लालू यादव चारा खाकर चारा घोटाले किए, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार गोबर घोटाला कर रही है। सीटी रवि के बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि घोटाला तो भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में हुआ था। धान घोटाला, नान घोटला, नसबंदी घोटाला जैसे कारनामे किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तो गोबर का भुगतान भी ऑनलाइन कर रही है। अब गोबर से बिजली भी पैदा करने जा रहे हैं, इसलिए उन्हें झटका लग रहा है।

Next Story