Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री पर हमला : ममता बनर्जी पर हुआ हमला, मचा हड़कंप…..बीजेपी ने की सीबीआई जांच की मांग

मुख्यमंत्री पर हमला : ममता बनर्जी पर हुआ हमला, मचा हड़कंप…..बीजेपी ने की सीबीआई जांच की मांग
X
By NPG News

नंदीग्राम 10 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है और पहले दौर के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बुधवार को नंदीग्राम में अपने चुनावी अभियान के दौरान शाम को हादसे का शिकार हो गईं और उनके पैरों में चोट लग गई. हालांकि ममता की ओर से आरोप लगाया गया कि उन पर हमला किया गया है तो वहीं बीजेपी ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.

फिलहाल पहले ऐसी खबर थी ममता को कोलकाता को लाया जा रहा है. लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह अभी कोलकाता नहीं आएंगी. इस संबंध में स्थिति अभी साफ नहीं है. स्थानीय डॉक्टर ममता के पैर में लगे चोट की जांच कर रहे हैं. डॉक्टरों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनके आगे की स्थिति साफ हो सकेगी. ममता के पैरों में सूजन हैं.

हालांकि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में खुद पर हमले का आरोप लगाया है. ममता ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘नंदीग्राम में मुझ पर हमला किया गया रहै. मेरे पैर में चोट लगी है. मेरे पैर को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई है.’ उनको यह भी कहते सुना गया है कि अब वह कोलकाता जा रही हैं.

टीएमसी प्रमुख की ओर से यह भी कहा गया कि इस मामले के खिलाफ वह चुनाव आयोग से शिकायत करेंगी. ममता के चोटिल होने से उनके चुनावी अभियान पर असर पड़ा है और कई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि कार का दरवाजा खोलते हुए कुछ लोगों ने ममता के साथ बदसलूकी की.

Next Story