Begin typing your search above and press return to search.

विधानसभा अध्यक्ष महंत ने सभी विधायकों को लिखा पत्र- “सत्र शुरु होने वाला है.. यदि टीका ना लगा हो तो लगवा लें.. पहला लग चुका हो तो दूसरा लगवा लें”

विधानसभा अध्यक्ष महंत ने सभी विधायकों को लिखा पत्र- “सत्र शुरु होने वाला है.. यदि टीका ना लगा हो तो लगवा लें.. पहला लग चुका हो तो दूसरा लगवा लें”
X
By NPG News

रायपुर,29 जून 2021। विधानसभा के पावस सत्र की अधिसूचना जारी हो चुकी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विधानसभा में इस बार भी बचाव के बेहद चाक चौबंद इंतज़ाम किए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सभी सदस्यों से टीकाकरण कराने का आग्रह किया है।
विधानसभा अध्यक्ष महंत ने सभी विधायकों के लिए पत्र जारी कर आग्रह किया है कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा निरंतर यह चेतावनी दी जा रही है कि उक्त महामारी की तीसरी लहर निकट भविष्य में संभावित है।उनके द्वारा बचाने हेतु निर्धारित गाईडलाईन के साथ साथ टीकाकरण को एक सशक्त माध्यम बताया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष महंत ने पत्र में आग्रह किया है
“यदि आपका टीकाकरण नहीं हुआ हो तो आप अपना पहला डोज जुलाई में आयोजित सत्र के पहले लगवाएं, और यदि पहला लगवा चुके हों तो निर्धारित अवधि के भीतर द्वितीय डोज अवश्य लगवाएं”

Next Story