Begin typing your search above and press return to search.

फेडरेशन के विधानसभा घेराव को अन्य संगठनो का मिला साथ, 16 मार्च को होना है विधानसभा का घेराव….पत्र लिखकर समर्थन का किया एलान

फेडरेशन के विधानसभा घेराव को अन्य संगठनो का मिला साथ, 16 मार्च को होना है विधानसभा का घेराव….पत्र लिखकर समर्थन का किया एलान
X
By NPG News

रायपुर 7 मार्च 2020। छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के द्वारा 16 मार्च को विधानसभा घेराव किया जायेगा। इस आक्रोश रैली का बहुत से शिक्षक संघो ने समर्थन देने की घोषणा भी की है। कल व्यख्याता प/एल बी संघ की तरफ से कमलेश्वर सिंह ने समर्थन देने की घोषणा की। आज छग शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी ने वरिष्ठ शिक्षा कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने छ ग क्रन्तिकारी शिक्षक प एल बी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलूंन भारद्वाज ने साथ ही गवरमेंट एम्प्लायज वेलफेयर एसोसियन छग के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग ने फेडरेशन के आंदोलन का समर्थन करते हुए।

समर्थन पत्र छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा को प्रदान किया। विभिन्न शिक्षक संघो से मिल रहे समर्थन से फेडरेशन का आंदोलन काफी मजबूत हो रहा है।फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने जारी बयान में कहा कि सहायक शिक्षको के साथ न्याय नही होने के कारण आज हर शिक्षक फेडरेशन के साथ खड़ा हो गया है। हमे 5 शिक्षक संघो ने पूर्ण समर्थन प्रदान किया है। आने वाले 16 मार्च को एक बड़ा जन सैलाब राजधानी में अपने अधिकार की आवाज बुलंद करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने छ ग सहायक शिक्षक के द्वारा घोषित आंदोलन का खुला समर्थन करने वाले समस्त संघो का दिल से आभार जताया है और कहा कि आज हर शिक्षक सहायक शिक्षक फेडरेशन कि जायज मांगो का समर्थन कर रहा है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा कि फेडरेशन का यह आंदोलन ऐतिहासिक आंदोलन होगा। मनीष मिश्रा ने कहा कि आज 22 साल से सेवा देने वाले सहायक शिक्षक की पीड़ा को सरकार ने नजरअंदाज किया है जिसके कारण हर सहायक शिक्षक सरकार की वादा खिलाफी से काफी नाखुश हो कर विधान सभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के इस आंदोलन को 5 बड़े संगठनों ने अपना सहयोग देकर फेडरेशन के आंदोलन को मजबूत कर दिया है।

Next Story