Begin typing your search above and press return to search.

विधानसभा ब्रेकिंग : संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे की घोषणा- “रायगढ के MSP स्टील एवं पॉवर लिमिटेड के खिलाफ जाँच होगी…” बगैर अनुमति पेड़ों की कटाई के ध्यानाकर्षण पर पर की घोषणा

विधानसभा ब्रेकिंग : संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे की घोषणा- “रायगढ के MSP स्टील एवं पॉवर लिमिटेड के खिलाफ जाँच होगी…” बगैर अनुमति पेड़ों की कटाई के ध्यानाकर्षण पर पर की घोषणा
X
By NPG News

रायपुर,23 दिसंबर 2020। रायगढ़ जिले में स्थित MSP स्टील एवं पॉवर लिमिटेड के संबंध में रायगढ विधायक प्रकाश शक्राजीत नायक के द्वारा प्रस्तुत ध्यानाकर्षण पर चर्चा के दौरान सदस्य की माँग पल संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने जांच कराए जाने की घोषणा की है।
रायगढ़ विधायक प्रकाश शक्राजीत नायक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में MSP स्टील एवं पॉवर लिमिटेड के द्वारा विभिन्न गड़बड़ीयों का जिक्र किया था। प्रस्ताव में बिना अनुमति पेड़ों की अवैध कटाई एवं सड़क का चौड़ीकरण तथा खेतों को खराब करने का जिक्र था।
इस पर सरकार की ओर से मंत्री रविंद्र चौबे ने शासन का पक्ष प्रस्तुत किया, लेकिन इस मसले पर सदस्य प्रकाश शक्राजीत नायक ने जाँच की माँग रखी। इस संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने जांच कराए जाने की घोषणा करते हुए कहा –
“माननीय सदस्य चाहे तो ज़िला की टीम से या जिस टीम से कहें, हम उससे जाँच करा देंगे”

Next Story