Begin typing your search above and press return to search.

विधानसभा ब्रेकिंग: कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू के सवाल और माँग पर घिरे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत.. बग़ैर बिजली कनेक्शन मिलिंग का मामला.. आख़िरकार मंत्री अमरजीत भगत ने कहा – “ जो जानकारी है उसे उपलब्ध करा दीजिए.. पूरे मामले की जाँच होगी”

विधानसभा ब्रेकिंग: कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू के सवाल और माँग पर घिरे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत.. बग़ैर बिजली कनेक्शन मिलिंग का मामला.. आख़िरकार मंत्री अमरजीत भगत ने कहा – “ जो जानकारी है उसे उपलब्ध करा दीजिए.. पूरे मामले की जाँच होगी”
X
By NPG News

रायपुर,23 दिसंबर 2020। विधानसभा में प्रदेश सरकार अपने ही विधायक के सवाल और तथ्यात्मक आरोप पर बुरी तरह घिर गई। विधायक दलेश्वर साहू ने राजनांदगाँव में उन राईस मिलर्स की जानकारी माँगी थी जो कि कस्टम मिलिंग के लिए पंजीबद्ध है। इन्होंने कितना धान लिया और कितना उसना और अरवा चावल वापस किया।
इस पर मंत्री अमरजीत भगत ने जानकारी दी, साथ ही ब्यौरा संलग्न प्रपत्र में होने की बात कही। इसके ठीक बाद विधायक दलेश्वर साहू ने मिलर्स का नाम लेते हुए कहा –

“मंत्री जी, जो जानकारी आपने उपलब्ध कराई है, उसमें इन मिलर्स को बिजली कनेक्शन ही नहीं है, और इन मिलर्स ने साठ हज़ार टन धान लिया और चालीस हज़ार टन से ज़्यादा की मिलिंग भी कर गए, आप बताईए इसकी जाँच कराएँगे क्या ?”

इस पर मंत्री अमरजीत भगत ने मामले को सम्हालने की क़वायद की और कहा

“ आप की जो जानकारी है वो दे दीजिए.. हम परीक्षण करा लेंगे”

लेकिन सदस्य दलेश्वर साहू मामले की जाँच घोषित करने के आग्रह पर अड़ गए।दलेश्वर साहू ने कहा

“मैं काग़ज़ों के साथ बता रहा हूँ.. बिजली विभाग से जो जानकारी मिली है,उसी आधार पर यह सवाल कर रहा हूँ.. जिनके पास बिजली कनेक्शन ही नहीं है वे मिलिंग कैसे किए.. ये फ़र्ज़ी पंजीयन कैसे हुआ.. इस पंजीयन की फ़र्ज़ी जाँच कैसे हुई.. मैं जाँच का आग्रह कर रहा हूँ.. जाँच कराउंगा क्यों नहीं कहते”

सदस्य दलेश्वर साहू के तेवर को देखते हुए विपक्ष भी इसमें कूद पड़ा। सदस्य अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह ने कहा-

“यह मसला बेहद गंभीर है, और इसकी जाँच कराएँगे यह घोषणा करने में दिक़्क़त क्या है.. परीक्षण नही जाँच कराएँगे”

और आख़िरकार मंत्री अमरजीत भगत ने घोषणा की –

“ सदस्य के पास जो भी जानकारी है वे उपलब्ध कराएँ.. मैं इस मामले की जाँच की घोषणा करता हूँ”

Next Story