Begin typing your search above and press return to search.
विधानसभा ब्रेकिंग : छत्तीसगढ में बढ़ेंगे सीमा पर चेक पोस्ट.. मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया ऐलान.. गाँजा तस्करी आंध्रा और उड़ीसा से अन्य राज्यों में होती है..

रायपुर,23 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ की सीमा पर चेक पोस्ट की संख्या बढेगी। चेक पोस्ट की संख्या को लेकर भी प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। इस बात का ऐलान प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में किया है।
विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रदेश में गाँजा तस्करी को लेकर प्रश्न किया था। विधायक लखेश्वर बघेल ने यह भी पूछा कि,
प्रदेश में गाँजा आ कहाँ से रहा है, और इसके लिए चेक पोस्ट क्यों नही बढ़ाए जाते।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सदन में जानकारी दी –
“गाँजा आँध्र प्रदेश और उड़ीसा से अन्य राज्यों में जाता है,छत्तीसगढ से होकर गुज़रते हैं, और चेक पोस्ट पर पकड़ाते हैं। सीमा पर चेक पोस्ट की संख्या बढ़ाए जाएँगे वहीं प्रदेश के भीतर जो चेक पोस्ट हैं उनकी संख्या बढ़ाने को लेकर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।”
Next Story
