Begin typing your search above and press return to search.

ASI सस्पेंड… लॉकडाउन में ASI की लगाई गई थी ड्यूटी, वर्दी का राैब दिखाकर करने लगा जबरन वसूली… शिकायत मिलने के बाद SP ने किया निलंबित…

ASI सस्पेंड… लॉकडाउन में ASI की लगाई गई थी ड्यूटी, वर्दी का राैब दिखाकर करने लगा जबरन वसूली… शिकायत मिलने के बाद SP ने किया निलंबित…
X
By NPG News

काेरबा 20 मई 2021। एसपी अभिषेक मीणा ने साेमवार काे जिस ASI अशाेक खांडेकर काे निलंबित किया है उसके खिलाफ राहगीराें काे राेककर मारपीट और उनसे रुपए की अवैध वसूली का आरोप है। इससे जुड़ा वीडियाे भी साेशल मीडिया में वायरल हाे रहा है। जिसमें रामपुर करतला निवासी माेहनलाल श्रीवास नजर आ रहा है। जिसके द्वारा साेमवार की दाेपहर मदवानी से लाैटते समय रास्ते में ASI खांडेकर द्वारा उसकी बाइक काे राेकने और लात मारकर गड्ढे में गिराने व गाली-गलाैच करते हुए 2 हजार रुपए मांगने और जबरन 5 साै रुपए लेने की बात कही जा रही है। बाद में उसने करतला थाना में ASI के खिलाफ शिकायत की। इसी तरह रामपुर के ही अजहर खान ने भी शिकायत करते हुए उसके साथ 15 मई काे ASI खांडेकर द्वारा गाड़ी राेककर गाली-गलाैच कर 1 हजार रुपए लेना बताया है।
बाक्स
लाॅकडाउन में ड्यूटी ताे आपदा काे बनाया अवसर
रामपुर क्षेत्र के ग्रामीणाें का आरोप है कि लाॅकडाउन में रायगढ़ व जांजगीर जिला की ओर से रामपुर हाेते काेरबा जिले में अनाधिकृत आवाजाही राेकने के लिए ASI अशाेक खांडेकर काे रामपुर चेकपाेस्ट में ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन शुरू से ही चेकपाेस्ट के अलावा रामपुर क्षेत्र के अन्य मार्ग पर एएसअाई खांडेकर खड़ा हाेकर वर्दी की राैब दिखाते हुए लाॅकडाउन के उल्लंघन के मामले में जेल भेजने की धमकी देते हुए आवाजाही करने वाले लाेगाें से अवैध वसूली करता था।
शिकायत पर निलंबित, TI करेंगे जांच
एडिशनल एसपी कीर्तन राठाैर के मुताबिक करतला थाना क्षेत्र में ASI अशाेक खांडेकर के खिलाफ ग्रामीणाें से दुव्र्यहार और पैसे मांगने की शिकायत की गई है। शिकायत गंभीर है इसलिए ASI खांडेकर काे तत्काल निलंबित कर मामले में जांच बिठाई गई है। जिसकी जांच करतला TI करेंगे। शिकायत सही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Next Story