Begin typing your search above and press return to search.

ASI गिरफ्तार : रेप के मामले में एएसआई गिरफ्तार…..घर आने वाली लड़की को बनाया कई बार हवस का शिकार…..फिर जिंदा जलाने की भी कोशिश की

ASI गिरफ्तार : रेप के मामले में एएसआई गिरफ्तार…..घर आने वाली लड़की को बनाया कई बार हवस का शिकार…..फिर जिंदा जलाने की भी कोशिश की
X
By NPG News

राजनांदगाव 18 अगस्त 2021। रेप के आरोप में ASI को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI नरेंद्र गहीने छुईखदान थाने में पदस्थ था। आरोप है कि ASI ने अपनी नौकरानी की बेटी के साथ रेप किया और फिर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में 14 अगस्त को FIR दर्ज की थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ASI नरेंद्र गहीने थाना परिसर में सरकारी क्वार्टर में अकेले रहता था। एएसआई के क्वार्टर पर एक महिला खाना बनाने आते थे, जब महिला नहीं आती थी तो उसकी 15 साल की बेटी एएसआई के घर पर आती थी, इसी दौरान एएसआई ने अपनी नौकरानी की बेटी के साथ रेप किया। आरोप ये है कि रेप उस लड़की के साथ कई बार किया। दर्ज शिकायत के मुताबिक एएसआई के क्वार्टर में खाना बनाने वाली महिला की कोरोना काल में तबीयत खराब हो गयी थी, इसी दौरान उसकी बेटी एएसआई के घर आती थी।

एएसआई ने पहले तो लड़की के साथ छेड़छाड़ की और फिर उसका रेप करने लगा, इस दौरान लड़की को धमकी दी कि अगर इसकी शिकायत की तो वो उसे मार देगा। नरेंद्र गहीने ने लड़की को डराने के लिए उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। इस मामले में लड़की ने परेशान होकर एक दिन अपनी मां को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद महिला ने थाने में इस मामले में रिपोर्ट लिखायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story