Begin typing your search above and press return to search.

गर्लफ्रेंड और उसके पूरे परिवार की हत्या कर आशिक ने खुद भी कर ली आत्महत्या…..इंस्टाग्राम पर हुई थी मोहब्बत…..लेकिन नाराज सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर खेल दी खूनी होली

गर्लफ्रेंड और उसके पूरे परिवार की हत्या कर आशिक ने खुद भी कर ली आत्महत्या…..इंस्टाग्राम पर हुई थी मोहब्बत…..लेकिन नाराज सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर खेल दी खूनी होली
X
By NPG News

नागपुर 11 दिसंबर 2020। ……पहले गर्लफ्रेंड का मर्डर किया, फिर दादी और उसके भाई को भी मौत के घाट उतार दिया….फिर बाद में आशिक ने खुद भी आत्महत्या कर ली। रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना महाराष्ट्र के नागपुर स्थित नागरपुरा की है। गर्लफ्रेंड के घर में खूनी होली करने वाले सरफिरे आशिक का नाम मोईन खान बताया जा रहा है। वहीं इसकी गर्लफ्रेंड का नाम गुंजन है। गुंजन अपने परिवार के साथ नागपुर के हजारीपहाड़ इलाके में रहती थी। गुरुवार की रात को मोईन खान ने उसी घर में ये खूनी वारदात की। इस घटना के बाद गुरुवार की रात ही मोईन खान का शव मानकपुर इलाके में रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ। पुलिस को आशंका है कि मोईन खान ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गुंजन और मोईन की मुलाकात पिछले साल नवंबर के महीने में Instagram पर हुई थी। दोनों रिलेशन में आ गये, इस दौरान दोनों परिवार के छुपकर एक दूसरे से मिलने भी लगे। इसी दौरान एक दिन मोईन को गुंजन लेकर अपने घर आयी और के परिवार वालों को बताया था कि वो उसका दोस्त है। हालांकि, बाद में जब गुंजन के घरवालों को पता चला कि दोनों रिलेशनशिप में हैं तब उन्होंने गुंजन को यह रिश्ता खत्म करने के लिए कहा और उससे उसका मोबाइल भी ले लिया और गुंजन को अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया। पिछले दिनों वो हजारीपहाड़ लौटी थी, जिसकी खबर मोईन को भी थी।

गुरुवार को मोईन, गुंजन के घर पहुंचा था। यहां उसने गुंजन की दादी लक्ष्मीबाई से कहा कि वो गुंजन से मिलना चाहता है। इसपर गुंजन की दादी ने मोईन को ऐसा करने से रोका और फिर दोनों के बीच शुरू में हाथापाई भी हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरन मोईन खान ने चाकू मार कर पहले लड़की को मौत के घाट उतारा और फिर उसकी दादी और भाई की हत्या कर दी।

Next Story