Begin typing your search above and press return to search.

कमान संभालते ही विष्णुदेव साय ने भरी हुंकार… बोले- सभी का साथ लेकर 2023 में बनेगी भाजपा की सरकार….कोरोना संकट के बीच सादे समारोह में किया पदभार

कमान संभालते ही विष्णुदेव साय ने भरी हुंकार… बोले- सभी का साथ लेकर 2023 में बनेगी भाजपा की सरकार….कोरोना संकट के बीच सादे समारोह में किया पदभार
X
By NPG News

रायपुर 6 जून 2020। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने शनिवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा अध्यक्ष एकात्म परिसर पहुंचे जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एकात्म परिसर के सभागार में पांच-पांच की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सभागार में विधिवत रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पांडेय, संगठन महामंत्री पवन साय, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल ,राजेश मूणत ने दीप प्रज्वलित किया। निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णुदेव साय को शुभकामना दी।एकात्म परिसर में सुबह से ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी की गई थी साथ ही कोरोना संकट को देखते हुए सीमित संख्या में आमंत्रित नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित मीडिया के बंधुओं को प्रवेश द्वार पर ही स्क्रीनिग कर सेनेटाइजर दिया गया।

एकात्म परिसर में नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ने मुझे बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है यह मेरे लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर हम 2023 में निश्चित ही भाजपा की सरकार बनाने जा रहे है। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में बीते 16 महीने से कांग्रेस की सरकार है और इतने कम समय में प्रदेश सरकार पर से छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास उठ गया है । जनता इस सरकार से परेशान हो गयी है। लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आयी कांग्रेस के खिलाफ हमारे पास अनेक मुद्दे है। कम समय में अलोकप्रिय होने व जनता का विश्वास खोने वाली इस सरकार के खिलाफ हम सड़क पर उतरेंगे उग्र आंदोलन करेंगे अब तक लोकसभा चुनाव, निकाय चुनाव और फिर कोरोना संकट के चलते हम बड़ा आंदोलन नही कर रहे थे पर अब जैसे ही हालात सुधरेंगे भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन कर, सड़क की लड़ाई लड़ इस सरकार को आने वाले समय में सत्ता से बेदखल कर के ही दम लेंगे।

एकात्म परिसर में स्वागत उपरांत नवनियुक्त अध्यक्ष विधिवत रूप से अध्यक्षीय कक्ष में चार्ज लेने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में गणेश जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात निवृतमान अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने रजिस्टर में हस्ताक्षर कर नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु देव साय को चार्ज दिया, नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु देव साय ने भी हस्ताक्षर कर विधिवत चार्ज लिया। इस दौरान उन्होंने संगठन महामंत्री सौदान सिंह से भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में भेंट की। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय को शुभकामनाएँ दी।

एकात्म परिसर में विशेष रूप से सांसद सुनील सोनी , मोती लाल साहू ,रामप्रताप सिंह ,भाजपा प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी, सच्चिदानंद उपासने, श्रीचंद सुन्दरानी, संजय श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, जयंती भाई पटेल, श्यामसुंदर अग्रवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत राठौर, सुभाष तिवारी, अशोक पांडेय, अशोक बजाज, योगी अग्रवाल, सत्यम दुवा, बजरंग खंडेलवाल, प्रभा दुबे, किशोर महानंद,संजू नारायण सिंह, राजेश पांडे मखमूर अली,अनिता महानंद, अकबर अली, ज्ञानचंद चौधरी, मुरली शर्मा, अमरजीत छाबड़ा, अनुराग अग्रवाल ,राजेश अवस्थी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story