Begin typing your search above and press return to search.

अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार: रिपब्लिक टीवी के एडिटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार….घर से पुलिस ने किया गिरफ्तार, किया जा सकता कोर्ट में पेश….गिरफ्तारी के पूर्व झड़प का भी फुटेज आ रहा सामने

अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार: रिपब्लिक टीवी के एडिटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार….घर से पुलिस ने किया गिरफ्तार, किया जा सकता कोर्ट में पेश….गिरफ्तारी के पूर्व झड़प का भी फुटेज आ रहा सामने
X
By NPG News

मुंबई 4 नवंबर 2020। रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ गिरफ्तार कर लिए गये हैं। हालांकि किस चार्ज के तहत उनकी गिरफ्तारी हुई है, ये साफ नहीं हुआ है, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है ऐसी खबर है।
फर्जी टीआरपी मामले में मुंबई पुलिस ने अर्नब को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से हिरासत में लिया है। इससे पहले अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया।

इस दौरान रिपब्लिक टीवी ने कुछ फुटेज भी दिखाए हैं, जिसमे अर्नब और पुलिस के साथ झड़प होती दिखाई दे रही है।

अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परिवार से बात करने से रोका गया। दवा देने से भी रोका गया। इसके बाद अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई।

अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परिवार से बात करने से रोका गया। दवा देने से भी रोका गया। अभी अर्नब को थाने में रखा गया है, लेकिन कुछ देर में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि खबर ये भी है कि अर्नब के कुछ वकील भी थाने में मौजूद हैं। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर ज्यादा कुछ पुलिस बता नहीं रही है।

Next Story