Begin typing your search above and press return to search.

मुंबई इंडियंस से जुड़कर बोले अर्जुन- ‘मैं बचपन से मुंबई इंडिया का बहुत बड़ा फैन रहा

मुंबई इंडियंस से जुड़कर बोले अर्जुन- ‘मैं बचपन से मुंबई इंडिया का बहुत बड़ा फैन रहा
X
By NPG News

मुंबई 19 फरवरी 2021. इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन में सबसे अंत में बोली लगी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की। यह पहला मौका था, जब अर्जुन आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा थे। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और मुंबई इंडियंस ने उन्हें इसी बेस प्राइस पर खरीदा। ऑक्शन शुरू होने से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बनेंगे और ऐसी ही हुआ। मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन के बाद अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कोच, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों का शुक्रिया अदा किया है। अर्जुन ने इस वीडियो में कहा, ‘मैं बचपन से मुंबई इंडिया का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं कोच, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ में भरोसा दिखाया।’

अर्जुन ने आगे कहा, ‘मैं मुंबई पल्टन ज्वॉइन करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं और ब्लू गोल्ड जर्सी पहनने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ अर्जुन ने ऑक्शन से एक दिन पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह मुंबई इंडियंस की ही जर्सी में नजर आ रहे थे। अर्जुन पिछले सीजन से मुंबई इंडियंस टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) भी गए थे।

Next Story