Begin typing your search above and press return to search.

मेष, मीन, वृश्चिक, कुम्भ राशि वालों के लिए उत्साहपूर्वक रहेगा आज का दिन, वहीँ ये राशि वाले संभल कर करे काम…जानें अन्य का हाल

मेष, मीन, वृश्चिक, कुम्भ राशि वालों के लिए उत्साहपूर्वक रहेगा आज का दिन, वहीँ ये राशि वाले संभल कर करे काम…जानें अन्य का हाल
X
By NPG News

रायपुर 12 मई 2021. बुध‌वार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में प्रवेश करेगा। वृष राशि में पहले से ही शुक्र, बुध और राहु स्थित है। इन चारों ग्रहों के एक ही राशि में होने से आपकी राशि पर क्या असर होगा, जानिए…

मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी होकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इससे आपका किसी काम में मन नही लगेगा। आपको किसी बात से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रेम जीवन में आज नयी ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कमी आ सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो तुरंत डाक्टर से परामर्श अवश्य लें, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज दोपहर के बाद आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी रूके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। यदि ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप परेशान हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सम्मान प्राप्ति का रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपका कोई सरकारी कार्य रहे लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है और संतान के भविष्य से संबंधित फैसला आज आप ले सकते हैं। यदि आज किसी संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज उधार देना पड़े, तो सोच समझ करें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और आपका मूड भी अच्छा रहेगा। यदि आज आप कोई लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ पास व दूर की यात्राएं भी कर सकते हैं। यदि संतान के विवाह मे कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आप कोई नई संपत्ति मकान दुकान आदित्य खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में आज आपके शत्रु आपकी तरक्की देखकर कुछ जलन महसूस करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के मन में आज नए –नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज परिवार वालों के गंभीर मुददे पर बात होगी। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरिन रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्यायों का समाधान मिलेग।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बड़े–बुजुर्गों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस के किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों का रुझान आज अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान –सम्मान बढ़ेगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर राशि

मकर राशि वाले वरिष्ठ अधिकारी आज आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेा।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिये ये डिसीजन ठीक होगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। पूरा दिन इंज्वायमेंट से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस वालो बॉस आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आज सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आएंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवन में चल रही समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

Next Story