Begin typing your search above and press return to search.

मेष, तुला और धनु राशि वाले बरतें सावधानी… वहीं इन राशि वालों के लिए आज का दिन है खास, बिताएंगे अच्छा समय… जानें राशिफल

मेष, तुला और धनु राशि वाले बरतें सावधानी… वहीं इन राशि वालों के लिए आज का दिन है खास, बिताएंगे अच्छा समय…  जानें राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 4 जून 2021. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि का का अर्थ होता है तारों-नक्षत्रों का समूह। जिसके जारिए हम भविष्य की सटीक जानकारी निकालते हैं। आज का राशिफल हर दिन की घटनाओं का फलित होता है। जो ग्रह-गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर 12 राशियों जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ा दिन भर का हाल जानते हैं।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। काफी लंबे संघर्ष के बाद आज आपको आपकी परेशानियों से निजात मिलती दिख रही है। अगर आज जरूरी हो, तो ही कहीं यात्रा पर जाएं क्योंकि आपकी वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका कुछ धन व्यय हो सकता है। यदि आप पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप की महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की विशेषताओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे, इससे परिवार के छोटे बच्चे भी आपसे फरमाइशें करते नजर आएंगे। जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य आज आपको प्राप्त होगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायं काल के समय आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे। आज आपके व्यापार में कोई शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते है, इसलिए सतर्क रहें और आज आपको अपने सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा क्योंकि आपको पेट गैस, अपच जैसी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से यश, कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। घर और कार्यस्थल में बेहतर वातावरण से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में लाभदायक सौदे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन का योग है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। दिनभर की दौड़-भाग थकान हो सकती है। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव कर सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजमर्रा के कामकाज में धनलाभ की संभावना रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहा, लेकिन परिवार में विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खर्च में वृद्धि हो सकती है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा।करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं , हालांकि उनको पूरा करने की भी आप पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं , कॉलेज स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिये टीचर्स से सलाह ले सकते हैं। परिवार में आपको माता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आप किसी जरूरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। इस राशि के विवाहित अपने साथी के साथ कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं। आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है।आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के कम्प्यूटर से जुड़े लोगों के लिये दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है।आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है।छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरुस्कार मिल सकता है।पड़ोसी आपके शुभ कामों में आपकी मदद कर सकते हैं।आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारी किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आपका दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप घरेलू चीजों को खरीदने के लिये मार्केट जा सकते हैं। आपके बच्चे आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। महिलाओं के लिये दिन बेहतरीन रहेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं।माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं, तो आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।कानूनी मामलों में सही सलाह के लिये किसी अनुभवी की राय लें।इस राशि के विवाहित अपने साथी के साथ घर पर ही अच्छा डिनर करने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए, इससे आपका काम बिगड़ सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन ठीक रहेगा। बुजुर्ग किसी पास के मंदिर मे जाकर भगवान के दर्शन कर सकते हैं। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं।आज आपके सभी काम सही ढंग से पूरा होगा।

कुंभ राशि

आज किसी व्यक्ति से आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेंगी, लेकिन आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।कि सी से भी ज्यादा उम्मीदें लगाकर ना रखें। साथ ही जो भी काम करें, अपने दम पर करें।किसी से मदद लेना आपको भारी पड़ सकता है। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा।आपका पढ़ाई में मन लगेगा। आप किसी स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।सा थ ही दवाईयां समय पर लेनी चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

मीन राशि

आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा। आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी रिश्तेदार के यहां छोटी सी पार्टी में जा सकते हैं। विवाहित लोगों की जिंदगी में सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में लिये गये फैसले कारगर साबित होंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी।हर तरह से स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

Next Story