Begin typing your search above and press return to search.

मेष, तुला और कुंभ राशि आज धनहानि से बचे… इन छह राशिवालों को होगा लाभ, जेब में आएगा पैसा

मेष, तुला और कुंभ राशि आज धनहानि से बचे… इन छह राशिवालों को होगा लाभ, जेब में आएगा पैसा
X
By NPG News

रायपुर 8 मई 2021. जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन काम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बहस हो सकती है। जीवनसाथी की समझने का प्रयास करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज सुबह से ही आपको छुटपुट लाभ होता रहेगा, लेकिन उसे बरकरार रखने के लिए आपको कड़ी मेहनत की आवश्यकता है ताकि आप की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। पिताजी के सहयोग से आज आपके पारिवारिक बिजनेस मे कुछ मुद्दे आसानी से हल होंगे। घर परिवार में आज कोई अशुभ सूचना मिलने से तनाव हो सकता है। नौकरी में आज आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन असफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आपके मित्रों और परिजनों को साथ में साहस देगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपकी आर्थिक उन्नति के लिए कारगर साबित होगा। भाइयों के सहयोग से आज आपके रुके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपके व्यापार में सुबह से ही छुटपुट लाभ के अवसर आते रहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। घर गृहस्ती में आज, जिस बात को छुपाने का प्रयास करेंगे, वहीं तकरार का कारण बन सकती है। सायंकाल के समय आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भाइयों के सहयोग से आसानी से पूरा होगा।

सिंह राशि

अगर किसी के साथ कोई खास बात करनी हो, तो आज का दिन उत्तम है। आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। पैसे का उधारी संबंधी लेन-देन करते समय वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

कन्या राशि

जिस नये काम की योजना बना रहे थे वह काम भी गति पकड़ेगा। थोड़ी सी हिम्मत करके आप सभी परेशानियों का हल आसानी से ढूंढ पाएंगे। वाहन ध्यान से चलाएं, कोई चोट या दुर्घटना की संभावना है। लम्बे समय बाद किसी खास व्यक्ति से सम्पर्क हो सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, परंतु जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा।

तुला राशि

आपके आज अधिकतर निर्णय सही साबित होंगे, जिनका अनुभव भी आपको तुरंत होगा। इस समय आय की स्थिति भी बहुत ही मंद रहेगी। लाभ के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अवहेलना ना करें। पति-पत्नी के आपसी संबंध उचित रहेंगे। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। यात्रा करते समय पर्याप्त सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी सहायता को आगे आएंगे। निवेश करने के लिए समय उत्तम नहीं है। काम और व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बनाना सीखे।व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।

धनु राशि

आज कुछ घरेलू काम अटक सकते हैं। समय की कीमत को अवश्य पहचानें और उचित समय पर काम करने की कौशिश करें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन रहेगा। व्यक्ति की योग्य तरीके से परख करने के बाद ही किस प्रकार के संबंध में स्थापित करना है, इस बारे में भी आप जागरूकता दिखा सकते हैं। व्यायाम और योग के लिए समय अवश्य निकालें।

मकर राशि

कभी-कभी आलस और आराम करने की इच्छा आपके ऊपर हावी हो जाती है। अपनी इन कमियों पर काबू पाएं। कोई आपकी भावनाओं तथा उदारता का भी नाजायज फायदा उठा सकता है। वर्तमान स्थिति में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें। पार्टनर की मनमानी को अनदेखा न करें। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। एसिडिटी और गैस की समस्या रहेगी। खानपान तथा दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।

कुम्भ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बनाएंगे और नए सौदों को अंतिम रूप दे सकते हैं। पुराने मित्रों से मुकालात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर रहेगा और सभी कार्य सफल होंगे। व्यापार में नए सौदे होने की संभावना बनेगी। कार्य से संबंधित यात्रा सफल होगी। नए मित्र बन सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगे। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। धन के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

Next Story