Begin typing your search above and press return to search.

मेष, कर्क, वृष, कन्या, वालों को हो सकता है धन लाभ, वहीँ ये राशि वाले उलझ सकते हैं इन मामलों में, जानें अपना दिन…

मेष, कर्क, वृष, कन्या, वालों को हो सकता है धन लाभ, वहीँ ये राशि वाले उलझ सकते हैं इन मामलों में, जानें अपना दिन…
X
By NPG News

रायपुर 12 जनवरी 2021. जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि

नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। कई लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। लोग आपसे सहानुभूति रखेंगे. आज आप बहुत संवेदनशील हो सकते हैं। हर बात को तथ्यों के आधार पर रखें। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने की संभावना है। पुराने दोस्तों से मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं. मन खुश रहेगा। लव रिलेशन को लेकर आपका दृष्टिकोण बदल सकता है. अहंकार में कोई कड़वी बात मुंह से न निकालें। उत्तेजना कन्ट्रोल में रखें। नये दोस्त बनेंगे. लव लाइफ में नये साथी का आगमन हो सकता है. कुछ जातकों को सरकार से फायदा मिलेगा।

वृषभ

इस राशि के लोगों को परिवार और रोजमर्रा के कामों को लेकर फैसला लेने में देर नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। इसके इलावा नमक का सेवन कम करे और अपने दिल की बातें पार्टनर के साथ शेयर जरूर करे, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। हालांकि बिज़नेस को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेमी से बिना बात के झगड़ा हो सकता है. संगीतमय वातावरण में मुलाकात हो सकती है. पति -पत्नी में विश्वास बढ़ेगा. साथी के आकर्षण से मन पुलकित रहेगा।

मिथुन राशि
दिन आपके लिए फेवरेबल है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। अपनी कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे। नींद पूरी होने से बेहतर महसूस करेंगे, सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि
आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। जो लोग फ्रीलांस करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार के सिलसिले किसी बड़े की सलाह फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो बिक्री में बढ़ोतरी होगी। मेहनत रंग लायेगी।

सिंह राशि
जिम्मेदारी मिलेगी। व्यवसाय को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। घर में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। स्टूडेंट्स को टीचर्स का सहयोग मिलेगा। किसी विषय में आ रही समस्या सुलझ जायेगी। सुबह वर्क आउट करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

कन्या राशि
किसी काम में जल्दबाजी में फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों की सलाह फायदेमंद रहेगी। पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। रोजगार मिलेंगे। कोई काम पूरा हो जायेगा। मॉस कम्युनिकेशन के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा।

तुला राशि
आप करियर को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में कुछ लोग आपकी सकरात्मक सोच से प्रभावित होंगे। उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी , धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके रेस्टोरेंट के खाने की तारिफ होगी। दाम्पत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि
हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आई. टी स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। ज्यादा समय भाई-बहनों के साथ बितायेंगे। घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। माता पिता सहयोग मिलेगा। आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे।

धनु राशि
आपनी सोच सकारात्मक रखिए। करियर में सफलता के लिए गुरु का सहयोग मिलेगा, बेहतरी सुनिश्चित होगी। लाभ होगा, लेकिन लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। टहलने से बेहतर फील करेंगे। बच्चे खुश होंगे।

मकर राशि
अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। माता -पिता कि सलाह काम आएगी , उनकी बातों को ध्यान से सुने। उद्योग से जुड़े लोगो को मुनाफा होगा। फैशन डिजायनिंग के छात्रों को नयी ड्रेस डिजाईन करने का मौका मिलेगा। खुद को आलस्य से भरा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। जीवन में साथी की सलाह से आगे बढ़ेंगे। कॉमर्स स्टूडेंट्स को प्रॉब्लम्स का हल मिल जायेगा, करियर में आगे बढ़ने में आ रही रूकावटें दूर होंगी।

मीन राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्तम है। उन्हें काम से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंग। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक भर देगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

Next Story