Begin typing your search above and press return to search.

मेष, कर्क और कन्या राशि को मिलेगा आज लाभ, वहीँ ये राशि के जातक जल्दबाजी करने से बचें… पढ़ें रविवार का राशिफल

मेष, कर्क और कन्या राशि को मिलेगा आज लाभ, वहीँ ये राशि के जातक जल्दबाजी करने से बचें… पढ़ें रविवार का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 21 फरवरी 2021. रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। साथ ही इस दिन रवि योग भी बन रहा है। इन दोनों शुभ योग का फायदा किसे मिलेगा, जानिए…

मेष

दैनिक राशिफल आज छात्रों के शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी दिख रही है। आर्थिक स्थितियां भी तनाव प्रद रहेंगी। घर के रखरखाव पर आज कुछ धन खर्च हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर चलें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में आज आप सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के क्षेत्रों में भी सुधार होता दिख रहा है और आपको नए अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है। यदि आपकी कोई जमीन जायदाद से जुड़ी समस्या चल रही है,तो वह खत्म होगी। आपके व्यापार के सकारात्मक परिवर्तन आपको आगे चलकर भरपूर लाभ देंगे। शाम के समय आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसलिए खाने-पीने में परहेज करें। संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

वृष राशि
आज आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। आज आपकी नयें लोगो से मुलाकात होगी। पड़ोसी आज किसी काम में आपकी मदद मांग सकते है। व्यवसाय के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी| जीवनसाथी पर विश्वास बनाये रखें इससे आपके संबंध मधुर बनेंगे। आज किसी काम को नए तरीके से करने के बारे में सोचेंगे, सफलता आपके कदम चूमेगी। बड़े भाई का सहयोग आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि
आज आपका कोई सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपकी मेहनत देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। महिलाओं को घर का काम पूरा करने में थोडा समय लग सकता है। कोई दोस्त आज आपको बिजनेस शुरू करने का आइडिया दे सकता है। आप घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।, आपका दिन ख़ुशियों भरा बीतेगा।

कर्क राशि
आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आपको अपने किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मन बना सकते है। आप अपने भविष्य के बारे में अपने माता –पिता से विचार-विमर्श करेंगे| सेहत के मामले में आपको थोडी ध्यान देने की जरूरत है, लिवर से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज आपको दोस्तों के साथ संतोष की भावना का अनुभव होगा।

सिंह राशि
आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आपको थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा| जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। ऑफिस के किसी काम के लिये आपको छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी , इससे आपको फयदा भी होगा|

कन्या राशि
आज किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक होगी| आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। छात्रो को आज कोई नया सिखने का मौका मिलेगा ,जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। आज घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा। बच्चो को आज उनके मन पसंद का कुछ खाने को मिलेगा।

तुला राशि
आज आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा , आप किसी नये कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आज सीनियर्स की मदद से आपके बचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। करियर के मामले में सब कुछ अच्छा रहेगा। आज आपकी करियर को लेकर कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी। घर में किसी जरूरी विष्य पर बात चित हो सकती है, इससे आपकी परेशानी का हल निकलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। चार पहिया का बिजनेस कर रहे लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। ऑफिस में कुछ नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपके सोचे हुए काम अवश्य ही पूरे होंगे। छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य-व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। धन की आमद सामान्य रहेगी। कारोबार में जोखिम लेने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे, लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है। परिवार के साथ सम्बन्ध अच्छा रहेगा। बाहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक नोक-झोंक से दूर रहें।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। नए लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले निपटेंगे। परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारी धन की उगाही को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने से बेवजह के विवाद से बच सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से सभी कामों में सफलता मिलेगी और बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ जाएगी। विपरीत लिंगीय से बातचीत करते समय सावधान रहें। गलत शब्दों का प्रयोग परेशानी में डाल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाद-विवाद में न पड़ें।

मीन राशि

नए लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले निपटेंगे। आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा और सभी कार्य आसानी से पूरा करेंगे। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। दैनिक कार्यों से समय निकालकर पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Next Story