Begin typing your search above and press return to search.

देश में मिला कोरोना का AP Strain….15 गुना ज्यादा खतरनाक, 3-4 दिन में मरीज हो रहे बीमार

देश में मिला कोरोना का AP Strain….15 गुना ज्यादा खतरनाक, 3-4 दिन में मरीज हो रहे बीमार
X
By NPG News

नई दिल्ली 4 मई 2021।कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में कहर मचा रहा है। इसी बीच देश में Covid-19 का एक नया वैरिएंट सामने आया है। इसका नाम एपी स्ट्रेन (AP Strain) है। इसको आंध्र प्रदेश में खोजा गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह वैरिएंट 15 गुना ज्यादा संक्रामक है। इस वायरस के चलते लोग सिर्फ तीन से चार दिनों में ही बीमार हो रहे हैं।

कोरोना के नए स्ट्रेन की आक्रामकता से सभी परेशान हैं। हालांकि अभी तक देश भर में डबल म्यूटेंट वायरस ही चिह्नित हुआ है, जो यूके और साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन हैं। वहीं अब आंध्र प्रदेश में मिले नए एपी स्ट्रेन (AP Strain) को वैज्ञानिक भाषा में N440K वैरिएंट कहा जा रहा है। सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने इस वैरिएंट की खोज की है

एपी स्ट्रेन वैरिएंट को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में खोजा गया, जो कि B1.617 और B1.618 वैरिएंट से भी ज्यादा ताकतवर और खतरनाक बताया जा रहा है। विशाखापट्नम के डीसी वी. विनय चंद ने बताया कि CCMB में कई वैरिएंट्स की जांच की जा रही है। कौन सा वैरिएंट कितना खतरनाक है इसकी जानकारी वैज्ञानिक ही देंगे। हालांकि नया स्ट्रेन मिला है और उसके सैंपल लैब में भेजे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, New AP Strain N440K इतना खतरनाक है कि इस वैरिएंट से लोग 3 से चार दिन में बीमार हो रहे हैं। इसके बाद मरीज की हालत नाजुक हो जा रही है। यह स्ट्रेन काफी तेजी से फैल रहा है और ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है।

Next Story