Begin typing your search above and press return to search.

विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर…लिखा मजेदार केप्टशन.फैन्स कर रहे है खूब पसंद

विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर…लिखा मजेदार केप्टशन.फैन्स कर रहे है खूब पसंद
X
By NPG News

नई दिल्ली 28 जून 2021 अनुष्का शर्मा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ एक तस्वीर साझा की. अनुष्का ने कोहली के साथ वाली तस्वीर पर कैप्शन में लिखा, ‘जब आप झटपट नाश्ता करते हैं और विजयी महसूस करते हैं.” अनुष्का के द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद कोहली की यह पहली तस्वीर है जो अनुष्का ने शेयर की है. तस्वीर में जहां कोहली कॉफी पीते हुए दिख रहे हैं तो वहीं अनुष्का बिस्किट खाती हुईं नजर आर ही है. तस्वीर के साथ अनुष्का ने फैमली की इमोजी भी शेयर की है.
अनुष्का शर्मा और कोहली अपनी बेटी के साथ इंग्लैंड में हैं. भारतीय टीम को अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. अगस्त में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. ऐसे में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जो टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा थे, सभी खिलाड़ियों को इस समय बायो-बबल से छूट दी गई है.

Next Story