Begin typing your search above and press return to search.
नईदिल्ली 14 सितम्बर 2020। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की। इसपर करीना कपूर खान ने कॉमेंट करते हुए उन्हें बहादूर बताया है। करीना कपूर खान लिखती हैं, ‘तुम सबमें बहादूर हो’। इसके साथ ही करीना हार्ट इमोजी बनाती हैं।
करीना कपूर खान के इस पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि वह अनुष्का शर्मा को कितना पसंद करती हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपनी यह फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की, वायरल हो गई। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, ‘जब आप एक जीवन देने जा रहे होते हो तो इससे ज्यादा रियल (वास्तविक) और कुछ नहीं हो सकता है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में क्या है?’
Next Story