Begin typing your search above and press return to search.

मुश्किलों में घिरें एक और टीवी एक्टर, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप…मुबंई पुलिस ने दर्ज की FIR

मुश्किलों में घिरें एक और टीवी एक्टर, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप…मुबंई पुलिस ने दर्ज की FIR
X
By NPG News

मुंबई 28 जून 2021. टीवी एक्ट्रेस निशा रावल और करण मेहरा, टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक रहे हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहे. दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद की जाती है, लेकिन कुछ दिनों पहले ही निशा ने अपने पति करण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर हर किसी को हैरान कर दिया. अब इस मामले में करण मेहरा एक बार फिर मुसीबत में नजर आ रहे हैं. निशा रावल ने करण के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.किसी और लड़की से फिजिकल रिलेशन पर करण ने कहा, 'मैंने निशा को धोखा नहीं  दिया' - karan-mehra-statement - Nari Punjab Kesari

करन मेहरा पर परिवार समेत केस दर्ज

खबरों के मुताबिक निशा रावल की तरफ से करन मेहरा और उनके परिवार के खिलाफ मारपीट और शोषण के आरोप लगाए हैं. करन मेहरा के अलावा अजय मेहरा, बेला मेहरा, कुणाल मेहरा के खिलाफ भी शिकायत दी गई है. इसके अलावा निशा रावल ने करण मेहरा पर उनके अकाउंट से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भी निकालने का आरोप लगाया है.

યે રિશ્તા ક્યા કહેલાતા હૈના આ એક્ટરની પત્નીએ FIR બાદ કર્યો મોટો ખુલાસો,  કહ્યું એક્ટરનું છે અફેર | yeh risha kya kehlata hai actor karan mehra wife  nisha rawal accuses him of

दरअसल करन मेहरा को पिछले महीने ही पत्नी निशा रावल के साथ घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद एक्ट्रेस निशा ने करन के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए थे. जिसमें उन्हें सिर पर चोट आई थी. वहीं करन ने कहा था कि निशा ने खुद ही दीवार पर अपना सिर कई बार पटका था. निशा ने करन पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए थे. निशा और करन ने साल 2012 में शादी की थी और पिछले कुछ दिनों से ये कपल अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में है.Karan Mehra TV Actor Comeback: ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक की हो रही  टीवी पर वापसी, करण मेहरा ने शुरू की नए सीरियल की शूटिंग, Yeh Rishta Kya  Kehlata Hai

Next Story