Begin typing your search above and press return to search.

शर्लिन चोपड़ा का राज कुंद्रा के साथ एक और पोस्ट… Photo शेयर कर बोली- वो मार्च का दिन …

शर्लिन चोपड़ा का राज कुंद्रा के साथ एक और पोस्ट… Photo शेयर कर बोली- वो मार्च का दिन …
X
By NPG News

मुंबई 11 अगस्त 2021. पोर्नोग्राफिक फिल्म बनाने के केस में राज कुंद्रा (Raj kundra) इन दिनों जेल में हैं. राज कुंद्रा केस में कुछ दिनों पहले ही शर्लिन चोपड़ा से क्राइम ब्रांच ने पूछताछ भी की है. शर्लिन ने राज कुंद्रा को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं. अब शर्लिन चोपड़ा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो पोस्ट की है, जो फैंस के बीच छा गई है. अब शर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करके सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस फोटो के साथ उन्होंने 29 मार्च के दिन के बारे में भी बात की है। शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो नें वो राज कुंद्रा के साथ तस्वीर खिंचवाती दिखाई दे रही हैं। इन दोनों के साथ एक और शख्स भी नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए शर्लिन ने इस दौर के बारे में बात की है, जब उन्होंने राज के साथ शूट किया था। ये शर्लिन चोपड़ा के ऐप के लिए शूट था। यहां देखें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही ये फोटो-

इस तस्वीर के साथ शर्लिन ने कैप्शन में लिखा- ’29 मार्च, 2019 का दिन था। आर्म्स्प्राइम द्वारा आयोजित ‘द शर्लिन चोपड़ा’ ऐप का पहला कॉन्टेंट शूट होने जा रहा था। मेरे लिए यह एक नया अनुभव था क्योंकि पहले कभी किसी एैप के साथ मैं जुड़ी नहीं थी। उम्मीद और जोश का माहौल था’। शर्लिन के इस पोस्ट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। ये पोस्ट धड़ाधड़ शेयर भी किया जा रहा है। कई लोग शर्लिन का सपोर्ट कर रहे हैं तो कईयों ने उनकी क्लास भी लगाई है।

Next Story