Begin typing your search above and press return to search.
एक और ड्रग्स रैकेट फूटा 125 करोड़ की हेरोइन बरामद मूंगफली के तेल के कंटेनर में छिपा कर ला रहे थे ड्रग

मुम्बई, 08 अक्टूबर 2021। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के बेटे आर्यन समेत 8 लोगों के मामले में अभी सुनवाई चल रही है और दूसरी ओर मुम्बई में हेरोइन का एक बड़ा कंसाइनमेंट पकड़ा गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुम्बई पोर्ट पर छापा मारकर करीब 125 करोड़ कीमत की 25 किलो हेरोइन बरामद की है। ईरान से मूंगफली के तेल के कंटेनर में छिपाकर हेरोइन लाई जा रहे थी। डीआरआई ने नवी मुंबई के 62 साल के कारोबारी जयेश सांघवी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक कंटेनर वैभव इंटरप्राइजेज के संदीप ठक्कर ने इम्पोर्ट किया था। डीआरआई ने जब ठक्कर से पूछताछ की तो पता चला कि सांघवी ने उन्हें प्रति खेप 10000 का ऑफर दिया था। 15 साल से साथ में कारोबार करने की वजह से ठक्कर ने सांघवी पर भरोसा किया। डीआरआई का दावा है कि सांघवी एक सिंडिकेट का हिस्सा है।
Next Story
