Begin typing your search above and press return to search.

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, दृश्यम निर्देशक निशिकांत कामत का निधन… इस बीमारी के चलते अस्पताल में थे भर्ती

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, दृश्यम निर्देशक निशिकांत कामत का निधन… इस बीमारी के चलते अस्पताल में थे भर्ती
X
By NPG News

नई दिल्ली 17 अगस्त 2020। बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता- निर्देशक निशिकांत कामत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।लिवर सिरोसिस के चलते उनका निधन हो गया है। लंबे समय से वह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। निशिकांत कामत ने निर्देशक के तौर पर लंबे समय तक काम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी।

ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत राजपूत के बाद अब फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की खबर सामने आई है। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत कब हुई इस बात की पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

एक्टर जयवंत वाडकर ने निशिकांत कामत के मौत की पुष्टि की है। उनके मुताबिक निशिकांत को लीवर सिरोसिस नामक बीमारी थी। जिस वजह से उन्होंने हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोलॉजी में अपना इलाज करवा रहे थे। हाल ही में उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिस वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है।

बॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्म का भी निशिकांत ने निर्देशन किया था। उन्होंने सबसे पहले 2005 में मराठी फिल्म ‘डोंबिवली फास्ट’ के निर्देशन से अपना डेब्यू किया, जो उस वक्त की बड़ी हिट थी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उनका सफर मराठी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक जारी रहा। उन्होंने दृश्यम और मदारी जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया था। उनके निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है।

Next Story