
नईदिल्ली 12 सितम्बर 2021. विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात में सियासी संकट को सुलझाने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला हो गया। गुजरात का अगला मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल होंगे. घाटलोदिया सीट से विधायक हैं भूपेंद्र पटेल.
विजय रुपाणी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। हालांकि सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल, डिप्टी सीएम नितिन पटेल, सीआर पाटिल और गोरधन झड़फिया भी थे, लेकिन गुजरात बीजेपी विधायक दल की बैठक में फाइनल मुहर भूपेंद्र पटेल के नाम पर लगी.
सीएम पद की रेस में कई नाम आगे चल रहे थे. लेकिन फिर बीजेपी ने चौंकाने वाला फैसला किया. इससे पहले जब रुपाणी को पिछली बार सीएम बनाया गया था, तब नितिन पटेल का नाम तय माना जा रहा था।
