रायपुर, 22 जुलाई 2021। राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह-2020 के वर्चुअल कार्यक्रम में आज स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह वर्ष 2020 के लिए चयनित 54 शिक्षकों के नाम की घोषणा की। समारोह में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और राज्यपाल के सचिव अमृत खलको उपस्थित थे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए चयनित शिक्षकों में गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक संतोष कुमार साहू और शिक्षक टेकराम साहू, रायपुर जिले के व्याख्याता बिहारी लाल शर्मा और सहायक शिक्षक सुचीता साहू, बलौदाबाजार जिले के शिक्षक शिवकुमार श्रीवास और प्रधान पाठक धनेश कुमार वर्मा, राजनांदगांव जिले के शिक्षक विष्णु प्रसाद शर्मा और प्रधान पाठक शीला सोनी, नारायणपुर जिले के प्रधान अध्यापक महेन्द्र कुमार पुजारी, बेमेतरा जिले की प्रधान पाठक मीनाक्षी शर्मा और व्याख्याता कमल दास मानिकपुरी, महासमुंद जिले के शिक्षक लेखराम साहू और व्याख्याता तुलेन्द्र कुमार सागर, बिलासपुर जिले के प्राचार्य कैरोलाईन सतुर और व्याख्याता डॉ. धनंजय पाण्डे, जशपुर जिले के व्याख्याता महेश कुमार गुप्ता और प्रभारी प्राचार्य इकबाल अहमद खान, मुंगेली जिले की व्याख्याता लीला श्रीवास्तव और राजेन्द्र कुमार क्षत्रीय, दंतेवाड़ा जिले की प्रधान अध्यापक सुमित्रा सोरी और व्याख्याता शैनी रविन्द्र, जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षक अभिषेक कालविन और सहायक शिक्षक नरेन्द्र कुमार लहरे का नाम शामिल है।
इसी प्रकार दुर्ग जिले की प्राचार्य संगीता सिंह बघेल और संजय कुमार टिकरिहा, बलरामपुर जिले के व्याख्याता रामनारायण तिवारी और व्याख्याता रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, बस्तर जिले की प्राचार्य सुधा परमार और व्याख्याता करमजीत कौर परमार, शिक्षा जिला सक्ती के शिक्षक फूलसाय सिदार, सूरजपुर जिले के गोवर्धन सिंह और प्रियंका सिंह, कोरबा जिले के व्याख्याता राकेश टंडन और प्रधान पाठक सर्वेश सोनी, कांकेर जिले के व्याख्याता ओम प्रकाश सेन और व्याख्याता वाजिद खान, रायगढ़ जिले के व्याख्याता पवन कुमार नायक और प्रधान पाठक शैलेन्द्र राय, कोण्डागांव जिले के व्याख्याता राम गोपाल ठाकुर और राकेश कुमार विश्वकर्मा, कोरिया जिले की प्रधान पाठक मटिल्डा टोप्पो और प्राचार्य सुदिप्ता शर्मा, बालोद जिले के प्रधान पाठक दयालुराम पिंकेश्वर और शिक्षक मिथलेश कुमार शर्मा, बीजापुर जिले के प्रधान अध्यापक देवी चन्द शोरी और सहायक शिक्षक सुरेश कुमार राठौर, अंबिकापुर जिले के व्याख्याता ओम प्रकाश साहू और व्याख्याता जनार्दन सिंह, सुकमा जिले की शिक्षक सच्चावती नाग और शिक्षक शेख सकीना, धमतरी जिले के प्रधान पाठक दयाराम साहू और सहायक शिक्षक देवनाथ साहू, कबीरधाम जिले की व्याख्याता सुस्मिता डागसरे और सहायक शिक्षक महेश कुमार सिंह का नाम शामिल हैं।