Begin typing your search above and press return to search.

बोनस का ऐलान: कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 11.56 लाख रेल कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस का ऐलान… जानें कितना मिलेगा पैसा….

बोनस का ऐलान: कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 11.56 लाख रेल कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस का ऐलान… जानें कितना मिलेगा पैसा….
X
By NPG News

नईदिल्ली 7 अक्टूबर 2021। भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को नवरात्रि से पहले खुशखबरी मिल गई है। सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए इस साल के प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Bonus) का ऐलान कर दिया है। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया। दशहरे से पहले इन कर्मचारियों को बोनस का भुगतान हो जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लगभग 11.56 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी।

बता दें कि रेलवे हर साल अपने कर्मचारियों को बोनस देती आ रही है। पिछले साल भी कोरोना संकट के समय रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिला था। पिछले साल कर्मचारियों को 17,951 रुपये बोनस के तौर पर मिले थे।

इसमें सरकार के करीब 1985 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलवे हर साल अपने कर्मचारियों को बोनस देती आ रही है। पिछले साल भी कोरोना संकट के समय रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिला था.। पिछले साल कर्मचारियों को 17,951 रुपये बोनस के तौर पर मिले थे।

वहीं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी। इसमें 5 वर्षों में 4,445 करोड़ रुपये का कुल परिव्यय होगा। यह पीएम मोदी के 5एफ विजन से प्रेरित कदम है- फार्म से फाइबर से फैक्ट्री से फैशन से फॉरेन तक।

Next Story