
मुम्बई 24 मार्च 2021. टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इनदिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि कास्टिंग काउच जैसी घिनौनी घटना उनके साथ भी घट चुकी है. आए दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं. अब इन सब में अंकिता लोखंडे का भी नाम जुड़ चुका है.
अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड बबल के साथ खास बातचीत में बताया कि, एक साउथ फिल्म की ऑडिशन के लिए गयी थी तो उन्हें रोल के बदले कोम्प्रोमाईज़ करने को कहा गया.’ अंकिता ने यह भी कहा की ये घटना तब घटी थी जब वो 19-20 साल की थी. अंकिता ने बताया, ऑडिशन लेने वाले शख्स ने उनसे पूछा था कि, ” क्या आप कोम्प्रोमाईज़ करने के लिए तैयार हैं? अंकिता ने पूछा था, आपके प्रोड्यूसर मुझसे कैसा कॉम्प्रोमाइज करवाना चाहते हैं? क्या मुझे पार्टीज या डिनर में जाना पड़ेगा? उस शख्स ने सीधे तौर पर मुझसे कहा कि रोल पाने के लिए मुझे प्रोड्यूसर के साथ हमबिस्तर होना पड़ेगा.
अंकिता आगे बताती है कि, जैसे ही उसने ये बात कही, मैंने उसकी बैंड बजा दी, मैंने उससे कहा मुझे लगता है तुम्हारे प्रोड्यूसर को सिर्फ लड़की चाहिए, टैलेंटेड होना न होना जरूरी नहीं. ये बोलकर मैं वहां से निकल गई. उसके बाद उस शख़्स ने अंकिता से माफ़ी मांगी और फिल्म करने को कहा भी पर अंकिता ने काम करने से साफ़ साफ़ मना कर दिया. बता दें कि पिछले कुछ सालों से कास्टिंग काउच को लेकर कई अभिनेत्रियों ने खुलकर बात की है.
