Begin typing your search above and press return to search.

नाराज अनियमित  कर्मचारी 17 मार्च को करेंगे विधान सभा का घेराव… बज़ट में मांगे पूरी नहीं होने पर है आक्रोशित

नाराज अनियमित  कर्मचारी 17 मार्च को करेंगे विधान सभा का घेराव… बज़ट में मांगे पूरी नहीं होने पर है आक्रोशित
X
By NPG News

रायपुर 5 मार्च 2020. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 3 मार्च को सदन में बज़ट प्रस्तुत किया गया। बज़ट में अनियमित कर्मचारियो से किये वादे को पूरा नहीं होने पर अनियमित कर्मचारी 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करने जा रहे है। अनियमित कर्मचारियो ने बजट के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है जबकि घोषणा पत्र में किये वादे के अनुसार अनियमित कर्मचारियों को नियमित किये जाने व छटनी नहीं किये जाने का वादा किया गया था। परन्तु इसके विपरीत लगातार अनियमित कर्मचरियों की छटनी जारी है। इस पर तत्काल रोक लगाने की आवश्यकता है। अनियमित कर्मचारियों की मांगो में मुख्य रूप से नियमितीकारण किये जाने की मांग है पर अनियमित कर्मचारियों की मांगो से सरकार उदासीन नज़र आ रही है।

कर्मचारियों ने कहा सीएम भूपेश सरकार का यह दूसरा बज़ट था, जोकि 1 लाख करोड़ से ज्यादा का होने के बावजूद भी इस बज़ट में अनियमित कर्मचारियो के नियमितीकरण किये जाने बज़ट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। इससे अनियमित अधिकारी कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। उनमे रोष व गुस्सा है, जबकि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2019 में कहा गया था कि यह वर्ष किसानों का, अगला वर्ष कर्मचारियो के लिए होगा, परन्तु इस विशाल बज़ट में अनियमित कर्मचारियो के किये कुछ ना देकर यह उन्हें ठेंगा दिखा दिया ।

उन्होंने कहा बजट में अनियमित कर्मचारियो के लिए कुछ प्रावधान नही किये जाने से क्षुब्ध होकर छत्तीसगढ़ सँयुक्त प्रगीतिशील कर्मचारी महासंघ की आपात कालीन बैठक आयोजित की गई बैठक में महासंघ के सरंक्षक विजय झा व प्रदेश अध्यक्ष बजरंग मिश्र ने कहा है कि अब अनियमित कर्मचारियो के पास एक मात्र विकल्प आन्दोलन ही है इसी परिपेक्ष में सर्वसम्मति से 17 मार्च को विधानसभा घेराव किये जाने का निर्णय लिया गया बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार कुशवाहा, शाहिद मंसूरी, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, कमलेश कुमार सिन्हा, पंकज चन्द्रकार, मानसिंह चौहान, शैलेन्द्र, दीपक, अनिल साहू, प्रदीप देवांगन व बिसाहू यादव उपस्थित थे।

Next Story