Begin typing your search above and press return to search.

…और मृत महिला के जिंदा हो जाने की उड़ गयी अफवाह ….. फिर एंबुलेंस और डाक्टरों के साथ कई .अफसर दौड़ते भागते पहुंचे गांव… जानिये क्या हुआ उसके बाद

…और मृत महिला के जिंदा हो जाने की उड़ गयी अफवाह ….. फिर एंबुलेंस और डाक्टरों के साथ कई .अफसर दौड़ते भागते पहुंचे गांव… जानिये क्या हुआ उसके बाद
X
By NPG News

जशपुर 24 अक्टूबर 2020। एक मृत महिला के जिंदा हो जाने की जिले की ऐसी अफवाह उड़ी….कि पूरा जिला प्रशासन ही सकते में आ गया। डाक्टरों की टीम एक तरफ ये समझा-समझा के परेशान थी कि महिला की मौत ह गयी थी और दूसरी तरफ गांव वाले हर हाल में ये साबित करने में लगे थे कि उन्होंने महिला को अंतिम संस्कार के पहले होने वाले कार्यक्रम के दौरान हिलते हुए देखा है। करीब दो-तीन घंटे तक मचे हंगामे के बाद आखिरकार महिला को दोबारा से अस्पताल ले जाया गया…जहां उसकी फिर से ईसीजी करायी गयी..जिसमें महिला मृत पायी गयी। अब इस बवाल के बाद गांववाले महिला का अंतिम संस्कार कराने को राजी हुए हैं।

मामला कुनकुरी के नवतोली स्थित बूढ़ीडेरा मोहल्ले का है। महिला का नाम ललिता सोनी बताया जा रहा है। कुनकुरी थाना प्रभारी ने एनपीजी को बताया कि महिला की तबीयत पिछले एक महीने से खराब था। गैस्टिक की शिकायत के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी सोमवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, हालांकि अभी भी उसकी तबीयत खराब ही थी। कल अचानक से उसने पानी मांगा और पीते ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को कल ही गांव लाया गया, जहां देर रात हो जाने की वजह से अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। आज सुबह से अंत्योष्ठि की तैयारी शुरू हुई। अंतिम संस्कार के पहले जब अनुष्ठान चल रहा था, तो महिलाओं ने ये कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया कि महिला तो मरी नहीं है और हिल रही है।

फिर क्या था, देखते ही देखते पूरे गांव और फिर मुख्यालय तक ये हंगामा मच गया। कुनकुरी एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इससे पहले दो-दो एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। एंबुलेंस में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने भी महिला को मृत बताया, लेकिन ग्रामीण कहां मानने वाले थे। आखिलकार प्रशासन ने दोबारा से शव के ईसीजी कराने का फैसला लिया गया। जिसमें महिला के मृत होने की पुष्टि हुई। अब जाकर ग्रामीण महिला के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुई है।

Next Story