Begin typing your search above and press return to search.

और प्रेमी जोड़े ने दे दी जान: लाॅकडाउन की वजह से नहीं हुई जुदाई बर्दाश्त…दोनों ने एक ही फंदे पर मंगेतर संग लगा ली फांसी….

और प्रेमी जोड़े ने दे दी जान: लाॅकडाउन की वजह से नहीं हुई जुदाई बर्दाश्त…दोनों ने एक ही फंदे पर मंगेतर संग लगा ली फांसी….
X
By NPG News

कोरिया 28 अक्टूबर 2020। कोरिया से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया, यहां पर एक प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा हैं कि दोनों एक दूसरों को बेहद प्रेम करते थे और कुछ दिनों बाद दोनों की शादी भी हीने वाली थी। इस बीच दोनों ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक घटना 26 अक्टूबर की जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तरतोरा की है। तरतोरा निवासी मृतक युवक राजभान सिंह (19) का प्रेम संबंध कुछ सालों से मोहन टोला की रहने वाली युवती कुमारी संतोषी सिंह (20) से था। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजानों को भी थी पीछले साल ही दोनों की शादी भी तय हुई थी, लेकिन लाॅकडाउन होने के कारण शादी रूक गयी थी। सोमवार को दोनों अचानक घर से गायब हो गये, जिसके बाद दोपहर साढे़ तीन बजे के आसपास दोनों का शव तरतोरा के बहेराडोर जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों और जनकपुर थाना को दी। घटना स्थल में शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
इधर घटना के संबध में बताया जा रहा है कि शादी नहीं होने से दोनो प्रेमी युगल काफी दुखी थेे और इसी वजह से इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्डम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और जांच जारी है। वहीं दोनों के परिजनों का इस घटना के बाद से ही रो रोकर बुरा हाल है।

Next Story