विद्युत जामवाल ने पानी पर लगाई दौड़, देखें चौंका देने वाला ये स्टंट

Update: 2020-06-11 07:07 GMT

मुंबई 11 जून 2020. विद्युत जामवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पानी पर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस छह सेकेंड के वीडियो में पहले दो स्टूल पर पानी से भरे दो बर्तन दिखाई देते हैं। उसके बाद अचानक विद्युत छलांग लगाते हैं और इन बर्तनों में भरे पानी को पैर से छूते हुए पार कर जाते हैं।

हैरानी की बात तो ये है कि दोनों बर्तन में अलग-अलग पैर रखने के बाद विद्युत कहीं भी पैर नहीं टिकाते और पानी को छूते हुए बिना कहीं कदम टिकाए इसे पार कर जाते हैं। विद्युत का ये स्टंट देखकर हर शख्स हैरान है।

https://youtu.be/JkmxYl7bQsQ

Similar News