राज्यसभा में कौन ?…..प्रियंका….वोरा, गिरीश या फिर करूणा …. खाली हो रही दो सीटों को लेकर कांग्रेस के चर्चाओं का दौर जारी… पढ़िये किसका दावा कितना मजबूत…

Update: 2020-02-19 13:53 GMT

रायपुर 19 फरवरी 2020। छत्तीसगढ़ की सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ के कोटे से राज्यसभा भेजा जा सकता है। जाहिर है प्रियंका अगर छत्तीसगढ़ से राज्यसभा जाती है तो उससे भूपेश सरकार का कद दिल्ली दरबार में और बढ़ जायेगा।

मोतीलाल वोरा की दावेदारी बनी हुई है और ये माना जा रहा है कि उनका राज्यसभा में जाना तय है, बेशर्ते वो खुद से आगे होकर मना ना कर दें। दुर्ग से वोरा आते हैं, जहां से खुद मुख्यमंत्री हैं, गृहमंत्री हैं, कृषि मंत्री हैं….ऐसे में वोरा को नाराज पार्टी किसी कीमत पर नहीं करेगी।

गिरीश देवांगन को भी राज्य सभा का दावेदार कहा जा रहा है। गिरीश पार्टी की भी पसंद हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी। मुख्यमंत्री के गिरीश देवांगन के साथ परिवारिक रिश्ते हैं और वो मुख्यमंत्री के गुरू पुत्र भी हैं। लिहाजा चर्चा गिरीश देवांगन के नाम की भी है।

करुणा शुक्ला भी दावेदारों में है। राजनांदगांव में रमन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर चुकी करूणा को भाजपा के खिलाफ आक्रामक माना जाता है, ऐसे में पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजकर भाजपा के लिए बड़े इक्का के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।

Tags:    

Similar News