…जब जज बोले- “पराए के साथ भाग गई पत्नी को अब भूल जाइए, दूसरी लड़की को  तलाशिए ….. वह अब आपकी पत्नी रही कहां”…..सुनवाई के दौरान सीनियर वकील से मजाक में बोले न्यायाधीश….देखिये वकील साहब आपसे भी विवाहित सुरक्षित नहीं…आप पर भी दूसरे की पत्नी को भगा ले जाने का लग चुका है आरोप

Update: 2021-01-23 01:40 GMT

पटना 23 जनवरी 2021। … “पराए के साथ भाग गई पत्नी को अब भूल जाइए, दूसरी लड़की को तलाशिए I वह अब आपकी पत्नी रही कहां “…..भरे कोर्ट में जब न्यायाधीश पीके झा ने जब पीड़ित पति को इन शब्दों के साथ सांत्वना दी..तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गयी। सुनवाई के बाद अभियुक्त को जमानत देते हुए न्यायाधीश ने मुकदमा दर्ज कराने वाले पति को ढाढस देते हुए ये बातें कही...”पराए के साथ भाग गई पत्नी को अब भूल जाइए, दूसरी लड़की को तलाशिए I वह अब आपकी पत्नी रही कहां “…। दरअसल 25 वर्षीय नागेंद्र कुमार जायसवाल ने 30 नवंबर 2017 को तान्या उर्फ मधु से शादी की थी l शादी के बाद तान्या अपने पति के साथ ससुराल नानपुर चली गई l कुछ दिनों तक ससुराल में रहने के बाद पत्नी ने पति से आगे की पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जाहिर की l पति नागेंद्र ने पत्नी की इच्छा पर चोट पहुंचाये बिना दरभंगा के कालिदास सूर्य देव महाविद्यालय, त्रिमोहन कॉलेज में नामांकन करा दिया l शादी से पहले तान्या पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर कॉम्‍पीटिशन की तैयारी करती रही थी l

लॉकडाउन के बाद 22 अप्रैल से पत्नी अपने मायके बथनाहा चली आई और अपने चाचा के घर रहने लगी l 23 मई को रात्रि में वह अचानक चाचा के घर से गायब हो गई l उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाहा किंतु हमेशा स्विच ऑफ मिला I लेकिन इतना पता चला कि वह जब पटना में पढ़ती थी तो उसके मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति से हमेशा बातचीत होती रहती थी l उस मोबाइल नंबर के सिम के ग्राहक का जब नाम पता की जानकारी ली तो पता चला उसका नाम राजेश कुमार है l पति ने दावा किया कि उसकी पत्नी को वहीं राजेश कुमार ले भागा है l

न्यायाधीश ने प्राथमिकी रूपी व्यथा सुनने के बाद वरीय अधिवक्ता से मजाकिया लहजे में कहा, ‘ वकील साहब विवाहित लोग आपसे भी सुरक्षित नहीं हैं l दूसरे की पत्नी को देखने और भगाने का आरोप आप पर भी लग चुका है I’ जवाब में वरीय अधिवक्ता ने कहा हुजूर, ‘सच तो यह है कि दूसरे की पत्नी को देखना किसी को खराब नहीं लगता है l कोई आमने-सामने से और कोई चोरी-छिपे दूसरे की पत्नी को देखते हैं l”

Tags:    

Similar News