जब दीपिका ने GYM में किया ‘लुंगी डांस’, वीडियो वायरल

Update: 2020-03-02 08:49 GMT

मुंबई 2 मार्च 2020। हाल ही में एक्टर की ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक्सरसाइज करते हुए दीपिका पादुकोण से ‘लुंगी डांस’ करा रही हैं। और दीपिका भी मजे लेते हुए ऐसा करते नजर आ रही हैं।

हाथ में रस्सी लेकर दीपिका पादुकोण एक्सरसाइज कर रही होती हैं और यासमीन पीछे खड़ी होती हैं। जैसे ही गाना बदलता है एक्टर डांस करने लगती हैं। वीडियो शेयर करते हुए यासमीन लिखती हैं कि जरूरी है एक्सरसाइज करते हुए थोड़ा मस्ती करना। दीपिका पादुकोण में मस्ती करना और एक्सरसाइज करना दोनों ही बातों का पर्फेक्ट कॉम्बिनेशन है। सुबह 6 बजे अगर ऐसा हो तो वर्कआउट काफी दिलचस्प हो जाता है।

 

Tags:    

Similar News