बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए विराट-अनुष्का….

Update: 2020-07-30 07:45 GMT

नईदिल्ली 30 जुलाई 2020। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो और अनुष्का तीन ऐसे ऑर्गेनाइजेशन को डोनेट कर रहे हैं, जो बाढ़-पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। बिहार और असम में बाढ़ से कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बेघर भी हो चुके हैं।

विराट ने ट्विटर पर एक मैसेज में लिखा, ‘हमारा देश अभी कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है, इस बीच बिहार और असम के लोग बाढ़ से भी जूझ रहे हैं, इससे कई लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। हम बिहार और असम के लोगों के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। मैं और अनुष्का ने प्लेज लिया है कि हम जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, इन तीन ऑर्गेनाइजेशन की मदद करते हुए, जो बाढ़ पीड़ितों के लिए शानदार काम कर रहे हैं। अगर आपको भी सही लगे तो आप भी इन ऑर्गेनाइजेशन्स के जरिए इन राज्यों के लोगों की मदद कर सकते हैं।’

विराट ने इस मैसेज के साथ उन तीन ऑर्गेनाइजेशन्स का नाम भी बताया है, उनमें से एक ‘रैपिड रिस्पॉन्स’ है, दूसरा ‘एक्शन एड इंडिया’ और तीसरा ‘गूंज’ है। विराट और अनुष्का इससे पहले कोविड-19 महामारी को लेकर भी डोनेशन कर चुके हैं।

Tags:    

Similar News