VIDEO: राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की पार्थिव देह अनंत में विलीन..शोकाकुल रहा सरगुजा

Update: 2020-02-12 12:45 GMT

अंबिकापुर,12 फ़रवरी 2020। एकीकृत मध्यप्रदेश में दो बार मंत्री रहीं और सरगुजा की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की पार्थिव देह अनंत में विलीन हो गई। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के बड़े पुत्र छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने अंतिम संस्कार की क्रियाओं को पूर्णता दी।

Full View

सरगुजा राजपरिवार की अभिभावक और अविभाजित सरगुजा के गांव गाँव तक अपनत्व और ममत्वपूर्ण रिश्ते से बेहद गरिमामय स्थान बनाने वाली राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को आख़िरी विदाई देने लोगों का हूजूम उमड़ा। मध्य प्रदेश के दिग्गज राजनेताओं और ब्यूरोक्रेट के साथ साथ छत्तीसगढ़ से भी कद्दावर चेहरों ने उपस्थिति देकर श्रद्धांजली अर्पित की।

Full View

हर वह शख़्स जिसने एक बार भी राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव से मुलाक़ात की हो, उसके पास स्मृतियाँ ही शेष रह गईं हैं, और यह विश्वास भी कि, उनकी सौम्यता में गजब की दृढ़ता थी, उनका विनम्र व्यवहार और सत्य के प्रति आग्रह लोगों को हमेशा के लिए अपना बना लेता था।
बहरहाल राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव अब अनंत में विलीन हो गईं हैं, पर उन्होने जो जीवन जिया वह किसी भी राजनेता ही नहीं बल्कि एक नागरिक के लिए भी आदर्श है।

Tags:    

Similar News