Begin typing your search above and press return to search.

Ayodhya ADM Death: संदिग्ध हालत में कमरे से मिली एडीएम की लाश, फर्श पर चारों तरफ फैला था खून, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Ayodhya ADM Death: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (एडिशनल कलेक्टर) की लाश बंगले में संदिग्ध अवस्था में पाई गई है।

Ayodhya ADM Death: संदिग्ध हालत में कमरे से मिली एडीएम की लाश, फर्श पर चारों तरफ फैला था खून, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
X
By Neha Yadav

Ayodhya ADM Death: अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (एडिशनल कलेक्टर) की लाश बंगले में संदिग्ध अवस्था में पाई गई है। आज उनकी लाश उनके सरकारी आवास में पाई गई। कमरे में फर्श पर चारों ओर खून फैला था। मामला अयोध्या सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक़, मामल कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन का है। सिविल लाइन स्थित एडीएम क़ानून व्यवस्था सुरजीत सिंह से उनकी लाश मिली है। 58 वर्षीय सुरजीत सिंह पदस्थ अयोध्या एडीएम कानून व्यवस्था के पद पर तैनात थे। वे मूल रूप से फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के मझना के रहने वाले थे। उनका परिवार कानपुर के गणेश नगर में रहता है। अयोध्या में पदस्थ होने के बाद वह अकेले कोतवाली नगर के सुरसरी कॉलोनी सिविल लाइन में सरकारी आवास में रहते थे।

आज सुबह 10 बजे काम करने वाली नौकरानी जब उनके घर पहुंची तो में गेट खुला था। नौकरानी जब अंदर गई और आवाज़ लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खुला देख कमरे में नौकरानी गई। अंदर कमरे में एडिशनल कलेक्टर का शव पड़ा था। कमरे में फर्श पर खून के निशान थे। इसको देखकर भागते हुए नौकरानी बाहर आई और लोगों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर कमिश्नर, कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और सांसद मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। फॉरेंसिक की टीम बुलवाकर मौके का निरीक्षण करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एडिशन कलेक्टर बीमार थे कल शाम उन्होंने एक अपने साथी अधिकारी से कानपुर इलाज करवाने जाने की बात कही थी। आज वे कानपुर जाने वाले थे। पर आज कानपुर जाने से पहले ही उनकी लाश पाई गई।

एडीएम का परिवार कानपुर से अयोध्या के लिए आ रहा है। वही मौत की स्पष्ट वजह जानने के लिए एडीएम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना से प्रशासनिक हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story