मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चार जनवरी को प्रदेश में सबसे कम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अम्बिकापुर और दुर्ग में तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है। प्रदेश के नारायणपुर, फरसगांव और माकड़ी में तीन सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार ओरछा व कोण्डागांव में 2 सेंटीमीटर, रामानुजंगज और भैरमगढ़ में एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।