मार्केट में सपना चौधरी को टक्कर देने आया ये गाना…छोड़ा पीछे, किया धमाकेदार रिकॉर्ड दर्ज…. देखें वीडियो

Update: 2020-05-15 06:35 GMT

नईदिल्ली 15 मई 2020. हाल ही में सपना चौधरी का गाना ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिसमें वह सबसे ज्यादा देखे जाने वाला हरियाणवी गाना बना था। सपना चौधरी ने इसमें जो डांस किया था, उसने सोशल मीडिया पर तहलका का मचा दिया था। अब खबर आ रही हैं कि सपना चौधरी को टक्कर देने के लिए एक हरियाणवी गाना सामने आया है। इस गाने को सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने का नाम ‘बहू काले की’ है। इसे अभी तक 482 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, सपना चौधरी के गाने को 480 मिलियन व्यूज मिले थे। हालांकि, ओवरऑल परफॉर्मेंस के मुकाबले में सपना चौधरी का गाना बहुत आगे है। दरअसल, सपना चौधरी का गाना म्यूजिक कंपनी ने कई बार यू-ट्यूब पर अपलोड किया और हर बार उसे दर्शकों का प्यार मिला।

Full View

Tags:    

Similar News