बड़ी संख्या में जिंदा गोलियां मिलने इलाके में मची सनसनी… सूने मकान के परिसर में इंसास के जिंदा कारतूस रखे थे… पुलिस टीम जांच में जुटी, साजिश का पता लगाने में जुटी

Update: 2020-01-19 12:59 GMT

जगदलपुर 19 जनवरी 2020। जगदलपुर से एक बड़ी खबर है। एक घर से डेढ़ दर्जन से ज्यादा गोलियां मिली है। ये कारतूस इंसास रायफल की बतायी जा रही है। एक सूने मकान से मिली इतनी सारी गोलियों ने पुलिस के भी होश उड़ा दिये हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोलियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि ये गोलियां सरकारी सप्लाई कारतूस है या फिर कहीं बाहर से लायी गयी है।

जानकारी के मुताबिक सुने मकान के परिसर में इंसास बंदूक के 20 जिंदा कारतूस मिले हैं, वहीं मैगजीन पाउच भी बरामद किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक जिस मकान के परिसर में ये मिला है, वो लंबे समय से बंद पड़ा है मकान। जिंदा कारतूस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। ये बोधघाट थानाक्षेत्र के मूर्ति लाइन की घटना बतायी जा रही है।

ये सुजीत मजूमदार का मकान बताया जा रहा है जो लंबे समय से बीजापुर में निवासरत है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि मकान में आने जाने वालों की गतिविधि समझ सके। थाना प्रभारी सुरेंद्र बघेल ने दी जानकारी।

Tags:    

Similar News