भयानक हादसा, 22 की मौत… दुर्गा पूजा के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस नदी में गिरी,23 लोगों की मौत… 16 घायल
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2021। नेपाल के मुगु जिले में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि नेपालगंज से मुगु जिले के मुख्यालय गमगाधी की ओर आ रही बस पिना झयारी नदी में गिर गयी। दुर्घटना छायानाथ रारा नगर निगम क्षेत्र में हुई।
पुलिस को संदेह है कि बस में सवार यात्रियों में से ज्यादातर लोग दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों से अपने घर लौट रहे थे. पुलिस ने कहा कि सुरखेत से नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर राहत कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है. मुगु काठमांडू से 650 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रारा झील के लिए प्रसिद्ध है. “दुर्घटना में घायल हुए कम से कम 16 लोगों को इलाज के लिए बचा लिया गया है. मृत और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि बचाव के प्रयास अभी जारी हैं.” बस में कुल 39 यात्री सवार थे.