स्मृति ईरानी का दीपिका पर वार, कहा- ‘भारत के टुकड़े करने वालों…

Update: 2020-01-10 16:09 GMT

मुंबई 10 जनवरी 2019। हाल ही में दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंची थी, जिसके बाद से ही उनको लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड दो पक्षो में बंट गया था। ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पर निशाना साधा है।

जेएनयू में छात्रों के समर्थन के बाद दीपिका पादुकोण पर पिछले दिनों बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आरोप लगाया था। इसके बाद अब स्मृति ईरानी भी दीपिका पर हमलावर हो गई हैं। स्मृति ने दीपिका के बारे में एक कार्यक्रम के दौरान खुलकर बात की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्मृति ने कहा, ‘जिसने भी यह खबर (जेएनयू में दीपिका का जाना) पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं?’ ‘यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया।’

Tags:    

Similar News