सलमान खान ने मनाया भांजे का चौथा बर्थडे, आहिल ने खिलाया केक…

Update: 2020-03-30 13:27 GMT

मुंबई 30 मार्च 2020। सलमान खान परिवार के साथ पनवेल फॉर्महाउस पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान आयुष शर्मा और अर्पिता के बेटे आहिल का चौथा जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया गया। बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फॉर्महाउस पर खान और शर्मा फैमिली ने मिलकर सलमान खान के भांजे आहिल का जन्मदिन मनाया।

सेलिब्रेशन के दौरान सलमान खान भांजे के हाथ से केक खाते नजर आए। इन तस्वीरों को अतुल अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अतुल ने एक तस्वीर और शेयर की है, जिसमें अर्पिता बेटी आयत और बड़ी बहन अलवीरा के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में सलमान की मां सलमा भी नाती आहिल की बर्थडे पार्टी में नजर आ रही हैं।

 

Tags:    

Similar News