रिया का सुशांत संग ये VIDEO वायरल, क्या एक्ट्रेस ले रही है ड्रग्स… किया जा रहा दावा

Update: 2020-09-11 07:03 GMT

मुंबई 11 सितम्बर 2020। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती की जमानत खारिज कर दी गई। उन्हें अब 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा। रिया के अलावा, शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की याचिका भी खारिज हो गई। वहीँ अब एक वीडियो सामने आया है।ये वीडियो एक टीवी चैनल ने दिखाया है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और अन्य सदस्य घर में बैठे हुए हैं।

वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि सुशांत और रिया ड्रग्स ले रहे हैं। जब एक शख्स पूछता है कि क्या ये चरस नहीं है तो सुशांत मजाक में कहते हैं कि ये वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) है। यहां रिया कहती हैं कि ये रोल सिगरेट है।

सुशांत पहले सिगरेट पीते हैं उसके बाद वो उसे रिया को पकड़ा देते हैं। रिया भी स्मोकिंग करती दिखती हैं। सुशांत और रिया शिव का भजन गाना शुरू कर देते हैं। याद दिला दें कि इससे पहले सुशांत की बहन ने उनका एक भजन गाते हुए वीडियो साझा किया था जिसमें वो सामान्य दिख रहे थे।

 

Tags:    

Similar News